नवरात्रि पर श्रद्धालुओं को सौगात, धनबाद-कोल्हापुर दीक्षाभूमि एक्सप्रेस का मैहर में होगा ठहराव
Dhanbad Kolhapur Dikshabhoomi Express का मैहर स्टेशन पर अस्थायी ठहराव होगा। यह ठहराव 12, 19 अक्टूबर को जाने वाली और ...और पढ़ें

मैहर स्टेशन पर दीक्षाभूमि एक्सप्रेस का होगा ठहराव। (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
दीक्षाभूमि एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर अस्थायी ठहराव।
नवरात्रि के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए निर्णय।
12, 19 अक्टूबर को जाने वाली, 16 अक्टूबर को आने वाली ट्रेन।
जागरण संवाददाता, धनबाद। Dhanbad Kolhapur Dikshabhoomi Express: नवरात्रि के दौरान धनबाद से कोल्हापुर के बीच चलने वाली दीक्षाभूमि एक्सप्रेस का ठहराव मैहर स्टेशन पर होगा। धनबाद से 12 व 19 अक्टूबर को चलने वाली 11046 धनबाद-छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनल कोल्हापुर दीक्षाभूमि एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर रात 10:25 से 10:30 तक ठहराव होगा।
वापसी में 16 अक्टूबर को चलने वाली 11045 छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनल कोल्हापुर-धनबाद दीक्षाभूमि एक्सप्रेस का मैहर में होगा। शाम 5:20 से 5:25 तक रुकेगी। मैहर स्टेशन पर Dhanbad Kolhapur Dikshabhoomi Express के ठहराव से मां शारदा के दरबार में जाने वाले भक्तों को सहूलियत होगी।
जल स्रोतों से पानी के नमूने लेकर गुणवत्ता, क्लोरीन व टीडीएस की टेस्टिंग
यात्रियों और रेल कर्मचारियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए धनबाद रेल मंडल के 2788 वाटर टैंक, अंडरग्राउंड वाटर टैंक और पीवीसी टैंक की सफाई पूरी कर ली गई है। इसके साथ ही अब रेलवे स्टेशन के वाटर बूथ के सैंपल लेकर पानी की गुणवत्ता की जांच शुरू की गई है।
वाटर वेंडिंग मशीन, वाटर कूलर एवं जल स्रोतों से पानी के नमूने लेकर स्वास्थ्य निरीक्षक अवशिष्ट क्लोरीन परीक्षण, जीवाणु संवर्द्धन परीक्षण एवं अन्य रासायनिक परीक्षण कर रहे हैं, जिससे यात्रियों और कर्मचारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करा सकेगा। स्वच्छ पेयजल गुणवत्ता जांच के दौरान आवश्यकतानुसार तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की जा रही है। सुधार होने तक यह अभियान जारी रहेगा।
