विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

माता रानी के भक्तों के लिए खुशखबरी! नवरात्र मेले में विंध्याचल और मैहर के लिए अतिरिक्त ट्रेनों का ठहराव

Published: Fri, 09 Oct 2026 09:06 PM (GMT+05:30)

रेलवे ने शारदीय नवरात्र मेले के दौरान विंध्याचल और मैहर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ट्रेनों का अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. विंध्याचल में 11-26 अक्टूबर तक 12 ट्रेनों का ठहराव।

  2. मैहर में 11-22 अक्टूबर तक 14 ट्रेनों का पांच मिनट ठहराव।

  3. श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु रेलवे ने लिया यह महत्वपूर्ण निर्णय।

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली)। स्थानीय जंक्शन से शारदीय नवरात्र में मां के दर्शन के लिए विंध्याचल और मैहर जाने वाले माता रानी के भक्तों के लिए को रेलवे ने राहत दी है। मेले में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दोनों प्रमुख धार्मिक स्थलों पर कई अतिरिक्त ट्रेनों का अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया गया है।

विंध्याचल स्टेशन पर 11 से 26 अक्टूबर तक 12 ट्रेनों को दो-दो मिनट का ठहराव मिलेगा, जबकि मैहर स्टेशन पर 11 से 22 अक्टूबर तक निर्धारित तिथियों में 14 डाउन और 14 अप ट्रेन सेवाओं को पांच मिनट तक रुकने की अनुमति दी गई है।

रेलवे की इस व्यवस्था से मुंबई, बिहार, पूर्वांचल और अन्य क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं को मां के दर्शन के लिए पहुंचने में सहूलियत होगी। यात्रियों को ट्रेन से उतरने और चढ़ने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा।

विंध्याचल में इन ट्रेनों को ठहराव

विंध्याचल में लोकमान्य तिलक टर्मिनस-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गुवाहाटी एक्सप्रेस, भागलपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु-दानापुर संघमित्रा एक्सप्रेस और लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस एक्सप्रेस सहित 12 ट्रेनों को दो मिनट का अस्थायी ठहराव दिया जाएगा। संबंधित ट्रेनों का ठहराव अलग-अलग तिथियों में निर्धारित किया गया है।

मैहर में इन ट्रेनों का होगा ठहराव

मैहर स्टेशन पर लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर गोदान एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस, चेन्नई-छपरा एक्सप्रेस, वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, कोल्हापुर-धनबाद एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल अंत्योदय एक्सप्रेस, पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस, पूर्णा-पटना एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रांची एक्सप्रेस, बांद्रा टर्मिनस-पटना एक्सप्रेस और पुणे-बनारस एक्सप्रेस सहित विभिन्न ट्रेनों को अस्थायी ठहराव मिलेगा।

इनकी वापसी दिशा की ट्रेनों को भी निर्धारित तिथियों में सुविधा दी गई है। मेले के दौरान मैहर स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों की गति 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक सीमित रखने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें- नवरात्रि पर श्रद्धालुओं को सौगात, धनबाद-कोल्हापुर दीक्षाभूमि एक्सप्रेस का मैहर में होगा ठहराव

यह भी पढ़ें- नवरात्र में मैहर स्टेशन पर 15 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत; यहां देखें सूची