दीपावली पर घर लौटना होगा मुश्किल! पुणे से टाटानगर आने वाली ट्रेनों में वेटिंग ने बढ़ाई चिंता; देखें लिस्ट
दीपावली पर पुणे से जमशेदपुर आने वाले झारखंड के लोगों को घर लौटना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि ट्रेनों में ...और पढ़ें

पुणे से टाटानगर ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट बढ़ी।
HighLights
दीपावली 8 नवंबर को, घर लौटने का समय कम।
पुणे से टाटानगर ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट बढ़ी।
डिजिटल डेस्क, रांची। दीपावली का त्योहार नजदीक आ गया है। इस बार 8 नवंबर को दीपावली मनाई जाएगी। ऐसे में पुणे और आसपास के शहरों में रहने वाले झारखंड के लोगों के पास अब घर लौटने के लिए ज्यादा समय नहीं बचा है। खासकर जमशेदपुर आने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की तैयारी जल्द करनी होगी।
त्योहार के मौके पर बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ दीपावली मनाने के लिए घर पहुंचना चाहते हैं। नौकरी, कारोबार और पढ़ाई के सिलसिले में पुणे में रहने वाले जमशेदपुर के लोगों के लिए ट्रेन यात्रा का प्रमुख साधन है। ऐसे में आखिरी समय में टिकट की व्यवस्था करना परेशानी बढ़ा सकता है।
पुणे से टाटानगर आने वाली प्रमुख ट्रेन
पुणे -हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस HOWRAH DURONTO (12221) - यह साउथ ईस्टर्न रेलवे द्वारा चलाई जाने वाली एक सुपरफास्ट, पूरी तरह से एयर-कंडीशन्ड ट्रेन है, जो पुणे जंक्शन (PUNE) को हावड़ा जंक्शन (HWH) से जोड़ती है।
आज़ाद हिंद एक्सप्रेस (12129) - यह एक सेंट्रल रेलवे द्वारा चलाई जाने वाली रोज़ाना चलने वाली सुपरफ़ास्ट ट्रेन है, जो पुणे जंक्शन (PUNE) से हावड़ा जंक्शन (HWH) तक चलती है।
पुणे से टाटानगर जाने वाली ट्रेनों में टिकटों का वेटिंग स्टेटस
6 नवंबर को ट्रेनों में सीटों की स्थिति

7 नवंबर को ट्रेनों में सीटों की स्थिति


नोट-:ऊपर दी गई टिकटों की स्थिति से संबंधित सभी सूचनाएं 5 नवंबर 2026 को दोपहर 8 बजे तक ट्रैवल सेवा उपलब्ध कराने वाली साइट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर दी गई हैं।
यह भी पढ़ें- क्या प्लेटफॉर्म टिकट लेकर ट्रेन में सफर किया जा सकता है? जुर्माने से बचने के लिए ध्यान रखें रेलवे का ये नियम
यह भी पढ़ें- मुंबई से बिहार के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन: आरा होकर जाएगी मुजफ्फरपुर, फटाफट नोट कर लें तारीख और बुकिंग टाइम
यह भी पढ़ें- दिल्ली जाने वालों के लिए खुशखबरी, 3 महीने बाद फिर पटरी पर दौड़ेगी धनबाद-दिल्ली स्पेशल ट्रेन