विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली जाने वालों के लिए खुशखबरी, 3 महीने बाद फिर पटरी पर दौड़ेगी धनबाद-दिल्ली स्पेशल ट्रेन

Published: Thu, 05 Nov 2026 05:22 PM (IST)

त्योहारों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने धनबाद-दिल्ली-धनबाद स्पेशल ट्रेन (03309-03310) का परिचालन 7 से 29 ...और पढ़ें

धनबाद-दिल्ली स्पेशल ट्रेन का परिचालन फिर से शुरू।

धनबाद-दिल्ली स्पेशल ट्रेन का परिचालन फिर से शुरू।

HighLights

  1. धनबाद-दिल्ली स्पेशल ट्रेन का परिचालन फिर से शुरू।

  2. त्योहारों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को राहत।

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। त्योहारों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने धनबाद-दिल्ली-धनबाद स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 03309-03310 का परिचालन सात नवंबर से 29 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। इससे दिल्ली और धनबाद के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 03309 धनबाद-दिल्ली स्पेशल प्रत्येक शनिवार को सात, 14, 21 और 28 नवंबर को चलेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 03310 दिल्ली-धनबाद स्पेशल प्रत्येक रविवार को आठ, 15, 22 और 29 नवंबर को परिचालित होगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए दोनों ट्रेनों को माधो सिंह और ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। धनबाद-दिल्ली स्पेशल माधो सिंह स्टेशन पर शाम 6:58 बजे पहुंचेगी और 7 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं, ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर शाम 7:10 बजे पहुंचकर 7:12 बजे रवाना होगी। वापसी में दिल्ली-धनबाद स्पेशल ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर रात 12:24 बजे पहुंचेगी और 12:26 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद माधो सिंह स्टेशन पर रात 12:55 बजे पहुंचकर 12:57 बजे रवाना होगी।

रेलवे के इस फैसले से त्योहार के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन की सुविधा मिलेगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन के समय और अन्य जानकारी की पुष्टि करने की अपील की है।

बता दें कि, यह ट्रेन 3 माह पूर्व बंद कर दी गई थी इसके बाद सांसदों की बैठक में इस ट्रेन को रोकने का डिमांड किया गया था हाजीपुर बोर्ड में इसे गंभीरता से लिया और इस ट्रेन का परिचालन फिर से विस्तार किया है।

इससे यात्रियों को थोड़ी राहत मिलेगी बता देती है ट्रेन धनबाद से खुलने के बाद पारसनाथ हजारीबाग रोड कोडरमा गया अनुग्रह नारायण रोड से चलते हुए दिल्ली तक जाएगी वापसी में भी इसी तरह ट्रेन का ठहराव होगा। 

यह भी पढ़ें- दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी! रांची से बनारस-प्रयागराज के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।