दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी! रांची से बनारस-प्रयागराज के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने दिवाली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची से प्रयागराज रामबाग तक विशेष ट्रेन ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज।
HighLights
रांची से प्रयागराज रामबाग के लिए विशेष ट्रेन चलेगी।
6 नवंबर से 20 नवंबर तक कुल तीन फेरे लगाएगी।
जागरण संवाददाता, रांची। दिवाली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रांची से प्रयागराज रामबाग के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 08639/08640 रांची-बनारस-प्रयागराज रामबाग-रांची स्पेशल का परिचालन छह से 20 नवंबर तक किया जाएगा।
ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को रांची से रवाना होगी और कुल तीन फेरे लगाएगी। वापसी में प्रयागराज रामबाग से प्रत्येक शनिवार को ट्रेन चलेगी। इससे लोहरदगा, डालटनगंज, वाराणसी और प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को त्योहार के दौरान आवागमन में सुविधा मिलेगी।
ट्रेन संख्या 08639 रांची-प्रयागराज रामबाग स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को शाम 6:25 बजे रांची से प्रस्थान करेगी। यह शाम 7:33 बजे लोहरदगा पहुंचेगी और 7:35 बजे रवाना होगी। इसके बाद रात 8:45 बजे टोरी पहुंचकर 8:47 बजे प्रस्थान करेगी। डालटनगंज में रात 10:20 बजे आगमन और 10:30 बजे प्रस्थान होगा।
अगले दिन शनिवार को सुबह 2 बजे सासाराम पहुंचेगी और 2:02 बजे रवाना होगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पर सुबह 3:40 बजे पहुंचकर 3:50 बजे प्रस्थान करेगी। वाराणसी में सुबह 4:40 बजे आगमन और 4:45 बजे प्रस्थान होगा। इसके बाद ट्रेन शनिवार सुबह 7:30 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 08640 प्रयागराज रामबाग-रांची स्पेशल सात से 21 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को प्रयागराज रामबाग से सुबह 10:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह दोपहर 1:30 बजे वाराणसी पहुंचेगी और 1:35 बजे रवाना होगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पर दोपहर 2:20 बजे आगमन और 2:30 बजे प्रस्थान होगा।
सासाराम में दोपहर 3:48 बजे पहुंचकर 3:50 बजे रवाना होगी। डालटनगंज में शाम 7:15 बजे आगमन और 7:17 बजे प्रस्थान होगा। टोरी में रात 9:30 बजे पहुंचकर 9:32 बजे रवाना होगी। लोहरदगा में रात 10:23 बजे आगमन और 10:25 बजे प्रस्थान होगा। इसके बाद ट्रेन रविवार की रात 12:15 बजे रांची पहुंचेगी।
22 कोच के साथ चलेगी स्पेशल ट्रेन
इस स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के दो कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 14 कोच और सामान्य श्रेणी के चार कोच शामिल हैं। इसके अलावा एसएलआरडी के दो कोच भी लगाए जाएंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।