विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हटिया-झारसुगुड़ा मेमू, राउरकेला पैसेंजर सहित तीन ट्रेनें सात दिन के लिए रद, पर्व को लेकर रांची और हटिया स्टेशन पर सुरक्षा पुख्ता

Published: Thu, 05 Nov 2026 07:21 AM (IST)

चक्रधरपुर रेल मंडल में विकास कार्यों के कारण हटिया और राउरकेला के बीच चलने वाली तीन ट्रेनें रद कर दी ...और पढ़ें

हटिया-राउरकेला पैसेंजर ट्रेनें 5 से 12 नवंबर तक प्रभावित रहेंगी।

हटिया-राउरकेला पैसेंजर ट्रेनें 5 से 12 नवंबर तक प्रभावित रहेंगी।

HighLights

  1. चक्रधरपुर रेल मंडल में विकास कार्यों के कारण ट्रेनें रद्द।

  2. हटिया-झारसुगुड़ा मेमू एक्सप्रेस 5 से 11 नवंबर तक रद्द।

  3. हटिया-राउरकेला पैसेंजर ट्रेनें 5 से 12 नवंबर तक प्रभावित।

जागरण संवाददाता, रांची। चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत विकास कार्यों को लेकर ब्लाक लिए जाने के कारण हटिया और राउरकेला के बीच चलने वाली ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने इस दौरान तीन ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में रद करने का निर्णय लिया है।

इसमें हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया मेमू एक्सप्रेस के साथ हटिया-राउरकेला और राउरकेला-हटिया पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। ट्रेनों के रद रहने से इस मार्ग पर नियमित यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है।

रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 18175/18176 हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया मेमू एक्सप्रेस पांच नवंबर से 11 नवंबर तक रद रहेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 58659 हटिया-राउरकेला पैसेंजर का परिचालन पांच से 11 नवंबर तक नहीं होगा। इसके अलावा ट्रेन संख्या 58660 राउरकेला-हटिया पैसेंजर छह नवंबर से 12 नवंबर तक रद रहेगी। 

रांची और हटिया स्टेशन पर सुरक्षा की तैयारी तेज, चप्पे-चप्पे पर रहेगी  नजर

खासकर प्लेटफार्म, फुट ओवरब्रिज, प्रवेश और निकास द्वार तथा प्रतीक्षालय जैसे स्थानों पर सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।मंडल सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ रांची के निर्देश पर रांची और हटिया आरपीएफ पोस्ट के जवानों को सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया है। स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों के सामान की बैगेज स्कैनर से जांच की जा रही है।

वहीं, हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (एचएचएमडी) की मदद से संदिग्ध वस्तुओं और व्यक्तियों की तलाशी ली जा रही है। इसके अलावा स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलते ही कार्रवाई की जा सके।

लावारिस सामान और असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर

त्योहारों के दौरान स्टेशन पर बढ़ने वाली भीड़ के बीच लावारिस सामान, संदिग्ध व्यक्तियों और अवैध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। आरपीएफ के जवान यात्रियों को भी सतर्क कर रहे हैं। उन्हें अपने सामान की सुरक्षा के प्रति सावधान रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल आरपीएफ को देने की अपील की जा रही है।

यह भी पढ़ें- दीपावली-छठ पर्व पर रांची से दरभंगा-झंझारपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, तीन फेरे लगाएगी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।