विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली-छठ पर्व पर रांची से दरभंगा-झंझारपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, तीन फेरे लगाएगी

Published: Wed, 04 Nov 2026 09:45 PM (IST)

रेलवे ने दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रांची और झंझारपुर के बीच विशेष ...और पढ़ें

बिहार के मिथिलांचल के यात्रियों को सुविधा।

बिहार के मिथिलांचल के यात्रियों को सुविधा।

HighLights

  1. रांची-झंझारपुर विशेष ट्रेन 6 से 20 नवंबर तक चलेगी।

  2. त्योहारों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को संभालेगी यह ट्रेन।

  3. कुल 16 कोच के साथ तीन फेरे लगाएगी स्पेशल ट्रेन।

जागरण संवाददाता, रांची। दिवाली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रांची और झंझारपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 08641/08642 रांची-झंझारपुर-रांची स्पेशल का परिचालन छह से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को किया जाएगा।

इस दौरान ट्रेन कुल तीन फेरे लगाएगी। इससे बिहार के मिथिलांचल क्षेत्र जाने वाले यात्रियों को त्योहार के दौरान आवागमन में सुविधा मिलेगी।

ट्रेन संख्या 08641 रांची-झंझारपुर स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को रात 12:30 बजे रांची से प्रस्थान करेगी। यह रात 1:38 बजे मुरी पहुंचेगी और 1:40 बजे रवाना होगी। इसके बाद 2:40 बजे बोकारो स्टील सिटी पहुंचकर 2:45 बजे प्रस्थान करेगी।

ट्रेन सुबह 4:28 बजे धनबाद पहुंचेगी और 4:35 बजे रवाना होगी। चित्तरंजन में सुबह 5:38 बजे आगमन और 5:40 बजे प्रस्थान होगा। इसके बाद सुबह 7:33 बजे जसीडीह पहुंचकर 7:35 बजे रवाना होगी।

बरौनी में सुबह 10:45 बजे पहुंचने के बाद 10:55 बजे प्रस्थान करेगी। समस्तीपुर में दोपहर 12:20 बजे आगमन और 12:25 बजे प्रस्थान होगा।

दरभंगा में दोपहर 1:20 बजे पहुंचकर 1:25 बजे रवाना होगी। अंत में ट्रेन शुक्रवार को दोपहर 3:30 बजे झंझारपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 08642 झंझारपुर-रांची स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को शाम 5 बजे झंझारपुर से प्रस्थान करेगी।

यह रात 8 बजे दरभंगा पहुंचेगी और 8:05 बजे रवाना होगी। समस्तीपुर में रात 9:30 बजे आगमन और 9:35 बजे प्रस्थान होगा। बरौनी में रात 10:45 बजे पहुंचकर 10:55 बजे रवाना होगी।

इसके बाद जसीडीह में शनिवार सुबह 4:45 बजे आगमन और 4:47 बजे प्रस्थान होगा। चित्तरंजन में सुबह 6:55 बजे पहुंचकर 6:57 बजे रवाना होगी।

धनबाद में सुबह 8:55 बजे आगमन और 9:05 बजे प्रस्थान होगा। बोकारो स्टील सिटी में सुबह 11:55 बजे पहुंचकर दोपहर 12 बजे रवाना होगी।

मुरी में दोपहर 1:03 बजे आगमन और 1:05 बजे प्रस्थान के बाद ट्रेन शनिवार दोपहर 2:35 बजे रांची पहुंचेगी।

16 कोच के साथ होगा परिचालन

इस स्पेशल ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे। इनमें वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक कोच, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनामी के तीन कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के आठ कोच और सामान्य श्रेणी के दो कोच शामिल हैं। इसके अलावा एसएलआरडी का एक कोच और एक जनरेटर यान भी लगाया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।