मुंबई से बिहार के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन: आरा होकर जाएगी मुजफ्फरपुर, फटाफट नोट कर लें तारीख और बुकिंग टाइम
दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए मुंबई से मुजफ्फरपुर के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलेगी।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।
HighLights
मुंबई से मुजफ्फरपुर तक चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, आरा होकर।
दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की भीड़ कम होगी।
छह और दस नवंबर को मुंबई से होगी ट्रेन रवाना।
जागरण संवाददाता, आरा। दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से मुंबई के सीएसएमटी छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से मुजफ्फरपुर के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।
यह ट्रेन आरा जंक्शन होकर गुजरेगी। इससे भोजपुर सहित आसपास के जिलों के यात्रियों को मुंबई से बिहार आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, सीएसएमटी से यह पूजा स्पेशल ट्रेन छह और 10 नवंबर को रवाना होगी। वहीं, मुजफ्फरपुर से सात और 11 नवंबर को वापसी के लिए इसका परिचालन किया जाएगा।
ट्रेन के आरा जंक्शन होकर गुजरने से स्थानीय यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा। इस विशेष ट्रेन के परिचालन से त्योहार के दौरान नियमित ट्रेनों में टिकट की मारामारी कम होने की उम्मीद है।
मुंबई में रहने वाले बिहार के लोगों को पर्व के मौके पर घर पहुंचने के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध होगी। रेलवे के अनुसार, इस ट्रेन में आरक्षण के लिए टिकट बुकिंग की सुविधा छह नवंबर की सुबह आठ बजे से शुरू होगी।
यात्री रेलवे के आरक्षण काउंटर अथवा ऑनलाइन माध्यम से टिकट बुक करा सकेंगे।
यह भी पढ़ें- नई दिल्ली-पटना के बीच चलेगी तीसरी वंदे भारत स्पेशल, यात्रियों को मिलेगी राहत
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर साझा कीं वंदे भारत स्लीपर की तस्वीरें, इस पोस्ट को 22 लाख लोग देख चुके