Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Politics: कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के लिए 70 लोगों ने पेश की दावेदारी, OBC नेता की लग सकती है 'लॉटरी'

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 08:37 AM (IST)

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिष्टुपुर में हुई बैठक में लगभग 70 नेताओं ने दावेदारी पेश की। राकेश साहू ने जातीय प्रतिनिधित्व पर जोर दिया जबकि परितोष ने ओबीसी मतदाताओं की संख्या को देखते हुए इस समुदाय से अध्यक्ष बनाने की वकालत की।

    Hero Image
    बिष्टुपुर तिलक पुस्तकालय में जिला प्रभारी अनंत पटेल व बलजीत सिंह बेदी की मौजूदगी में बैठक। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के नए जिला अध्यक्ष की चयन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इसे लेकर गुरुवार को बिष्टुपुर तिलक पुस्तकालय में जिला प्रभारी अनंत पटेल व बलजीत सिंह वेदी की मौजूदगी में बैठक हुुई। इसमें सभी वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टिमकेन वर्कर्स यूनियन के महामंत्री विजय यादव, प्रदेश महासचिव राकेश साहू, जिप सदस्य डॉ. परितोष, धर्मेंद्र सोनकर, प्रिंस सिंह, विजय यादव, ज्योति मिश्रा, अवधेश सिंह, प्रमोद साव, कामेश्वर प्रसाद, मनोज साहू, रंजीत साहू, आयुष गुप्ता, अशोक साहू, गौतम गुप्ता समेत तकरीबन 70 लोगों ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है।

    राकेश साहू ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से एक ही जाति के लोगों को जिलाध्यक्ष बनाया जा रहा है। इससे आम लोगों में गलत संदेश जा रहा है।

    ओबीसी को मिल सकता है मौका

    इधर, पारितोष का कहना है कि वे 25 वर्षों से पार्टी की सेवा, एनएसयूआई, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व वर्तमान में प्रदेश सचिव के तौर पर अपने लंबे संगठनात्मक अनुभव के साथ साथ चुनावी राजनीति में माहिर भी है।

    इस जिला में करीबन 22 से 23 लाख मतदाता है उसमें से 9 लाख ओबीसी समाज के लोग हैं। इसलिए इस बार ओबीसी जाति को मौका मिलना चाहिए।

    इस बार भाजपा को पराजित करने के लिए ज्यादा से ज्यादा ओबीसी चेहरे को पार्टी में पदाधिकारी बनाएं। उनके आगमन से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह और उमंग का माहौल देखा गया।

    यह भी पढ़ें- 

    बिहार विधानसभा चुनाव में झामुमो का 16 सीटों पर दावा, रांची में लग रहा टिकट के दावेदारों का जमावड़ा

    comedy show banner
    comedy show banner