विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यहां तो भगवान भरोसे चेक पोस्ट! कैसे रुकेगा चुनाव में धनबल का प्रयोग; ड्यूटी पर तैनात ASI की बात सुन उड़ जाएंगे होश

Published: Sun, 25 Feb 2024 03:24 PM (IST)

उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर झारखंड-ओडिशा बॉर्डर में लगे चेक पोस्ट चुनाव में धनबल को ...और पढ़ें

यहां तो भगवान भरोसे चेक पोस्ट! कैसे रुकेगा चुनाव में धनबल का प्रयोग;
यहां तो भगवान भरोसे चेक पोस्ट! कैसे रुकेगा चुनाव में धनबल का प्रयोग;

HighLights

  1. एक जवान को 12 घंटे ड्यूटी कराया जा रहा- ASI
  2. बॉर्डर पर लगे बैरियर टूट चुके हैं- ASI सुमन कुमार सिंह

जागरण संवाददाता, पोटका। उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर झारखंड-ओडिशा बॉर्डर में लगे चेक पोस्ट लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव में धनबल को रोकने के लिए बनाया गया है। हालांकि, यह चेक पोस्ट भगवान भरोसे चल रहा है।

यहां पर न ही मजिस्ट्रेट रहता है, न वीडियोग्राफी होती है और तो और एक से ज्यादा जवान तैनात रहते हैं। एक जवान को 12-12 घंटे ड्यूटी कराया जा रहा है।

ASI जवान ने क्या कुछ कहा 

चेक पोस्ट एक एसआई और एक जवान के भरोसे चल रहा है। यहां कई सवाल खड़े कर रहे हैं। ड्यूटी पर तैनात एसआई सुमन कुमार सिंह ने बताया कि जवान की कमी है। एक जवान के सहारे 12 घंटे का ड्यूटी हो रहा है। मजिस्ट्रेट नहीं है, वीडियोग्राफी नहीं हो रही है कई तरह के सवाल उठ सकते हैं, पूछे जाने पर कहा कि पता नहीं मजिस्ट्रेट क्यों नहीं आ रहे हैं।

एसआई ने कहा कि इसका पता नहीं, लेकिन हम सब पॉल्यूशन में बिना किसी व्यवस्था के जांच कर रहे हैं। वहीं, पंचायत भवन का शौचालय इतना गंदा है कि हम सबों को बाहर जाना पड़ता है। आप आसानी से समझ सकते हैं कि झारखंड-ओडिशा बॉर्डर पर लगा चेक पोस्ट किस तरह से काम कर रहा है, जो आने वाले चुनाव के मद्देनजर कितनी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी हो सकती है।

उन्होंने कहा कि बॉर्डर पर लगे बैरियर टूट चुके हैं, जिसका मरम्मत नहीं हो पाया है। वहीं, बिना बैरियर के ही वाहनों को रोकना मुश्किल हो रहा है। इसी तरह जांच चल रही है।

ये भी पढ़ें: Champai Soren के 'चौके' पर PM Modi का 'छक्का', झारखंड को देंगे करोड़ों की सौगात; चुनावी साल में जनता की चांदी

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election: BJP का 'साइलेंट' अल्पसंख्यक प्लान, बैकडोर से बैटिंग की तैयारी; इन्हें सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।