Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Government: राशन कार्ड बनाने में आया नया अपडेट, जानें क्या हुए हैं बदलाव

    Updated: Fri, 25 Jul 2025 01:10 AM (IST)

    झारखंड सरकार ने असाध्य रोगियों के लिए एक बड़ी राहत भरी पहल की है। अब गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को खाद्यान्न के लिए महीनों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। राज्य के खाद्य आपूर्ति विभाग ने आनलाइन पोर्टल में एक नया कालम जोड़ा है जिसके माध्यम से असाध्य रोग से ग्रसित मरीजों का तत्काल राशन कार्ड बनाया जाएगा।

    Hero Image
    असाध्य रोगियों के लिए अब तत्काल बनेगा राशन कार्ड।

    विकास कुमार, जागरण, हजारीबाग । झारखंड सरकार ने असाध्य रोगियों के लिए एक बड़ी राहत भरी पहल की है। अब गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को खाद्यान्न के लिए महीनों इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

    राज्य के खाद्य आपूर्ति विभाग ने आनलाइन पोर्टल में एक नया कालम जोड़ा है, जिसके माध्यम से असाध्य रोग से ग्रसित मरीजों का तत्काल राशन कार्ड बनाया जाएगा।

    पहले की व्यवस्था के अनुसार, राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया केवल तब शुरू होती थी जब रिक्तियां उपलब्ध होती थीं। ऐसे में कैंसर, लिवर सिरोसिस, हृदय रोग या थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीज और उनके परिवारजन लंबे समय तक अनाज के लिए भटकते रहते थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नई व्यवस्था ने इस बाधा को खत्म कर दिया है। अब जैसे ही असाध्य रोग की पुष्टि होगी और आवेदन ऑनलाइन पोर्टल पर किया जाएगा, उसी आधार पर तत्काल कार्ड जारी किया जाएगा।

    हजारीबाग जिले में इस नई व्यवस्था के तहत 25 असाध्य रोगियों का नाम जोड़ा गया है, जिससे उन्हें तुरंत राशन कार्ड की सुविधा मिली है।

    जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि यह पहल असाध्य रोगियों के लिए बहुत बड़ी राहत है। कई बार विभाग के अधिकारी भी चाहते हुए कार्ड जारी नहीं कर पाते थे, लेकिन अब पोर्टल में विशेष प्रावधान होने से कोई देरी नहीं होगी।

    यह योजना केवल हजारीबाग तक सीमित नहीं है। पूरे झारखंड में असाध्य रोग से ग्रसित मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। भारत सरकार के निर्देश पर राज्य सरकार ने यह बदलाव लागू किया है।

    किन रोगों के मरीज होंगे शामिल

    राज्य में 17 प्रकार के असाध्य रोगों को इस दायरे में लाया गया है। इनमें प्रमुख हैं—

    कैंसर

    गुर्दा रोग

    लिवर सिरोसिस

    हृदय रोग

    थैलेसीमिया

    बोन मैरो ट्रांसप्लांट

    रेटिनल डिटैचमेंट

    ब्रेन हैमरेज