Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Weather Today: झारखंड में अगले 48 घंटे में बढ़ेंगी और मुश्किलें; IMD के अनुमान ने बढ़ाई टेंशन

    Updated: Wed, 08 Jan 2025 08:07 AM (IST)

    Jharkhand Weather श्चिमी विक्षोभ के कारण मंगलवार को एक बार फिर झारखंड में अचानक मौसम ने करवट बदला। सुबह सवेरे आसमान में बादल की चादर तन गई। सुबह से अचानक रांची हजारीबाग समेत कई जिले घने कोहरे की चपेट में आ गए। इस कारण न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। हजारीबाग जिले में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक जा पहुंचा।

    Hero Image
    झारखंड में ठंड से लोगों का हुआ बुरा हाल (जागरण)

    जागरण संवाददाता, हजारीबाग/रांची। Jharkhand Weather News Hindi: पश्चिमी विक्षोभ के कारण मंगलवार को एक बार फिर झारखंड में अचानक मौसम ने करवट बदला। सुबह सवेरे आसमान में बादल की चादर तन गई। सुबह से अचानक रांची, हजारीबाग समेत कई जिले घने कोहरे की चपेट में आ गए। इस कारण न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। वहीं, हजारीबाग जिले में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक जा पहुंचा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगले 48 घंटे में बढ़ने वाली है परेशानी

    वहीं, अगले 48 घंटों में लोगों की परेशानी बढ़ने वाली है। लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को खासकर अलर्ट रहने की जरूरत है। बाहर निकलने पर गर्म कपड़े जरूर पहनें नहीं तो ठंड अटैक कर सकती है।

    अगले 2-3 दिन कोहरे का जबरदस्त प्रभाव रहेगा

     हालांकि, मौसम विभाग द्वारा मौसम में अचानक आने वाले बदलाव का पूर्वानुमान बता चुका था। जानकारी के अनुसार अगले दो तीन दिनों तक कोहरे का जबरदस्त प्रभाव रहेगा।

    इधर तापमान में गिरावट से कनकनी काफी बढ़ गई और लोग कंपकंपाने लगे। सुबह सवेरे झील परिसर सहित अन्य स्थानों में चहलकदमी करने वाले लोगों की संख्या काफी घट गई।

    विजिबिलिटी हुई कम

    इक्का-दुक्का लोग ही वहां दिखाई पड़ रहे थे। कुहासे के कारण पास की वस्तुएं भी दिखाई नहीं दे रही थी। अचानक मौसम में आए बदलाव का प्रभाव बाजार पर भी पडा। दिन चढ़ने तक बाजार में काफी दुकानें बंद देखी गई। जो दुकान खुली भी वहां भी दुकानदार ग्राहकों के इंतजार में बैठे दिखाई दिए। अचानक बढ़ी कनकनी के कारण लोग अपने आप को गर्म कपड़ों से ढंकने लगे है।

    चौक चौराहों में ठंड से बचने के लिए कुछ अपने स्तर से अलाव तापते भी दिखे। वहीं बाजार में गर्म कपड़ों के साथ ठंड से बचाव के उपकरणों की बिक्री भी तेज हो गई है। लोग स्वेटर, जैकेट, टोपी, मफलर, इनर आदि की खरीददारी करते दिख रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अस्पतालों में इन दिनों ठंड के मरीज बढ़ गए हैं।

    इधर कुहासे के कारण विजिबिलिटी काफी घर गई। हालत यह हो गई कि चंद मीटर की दूरी की चीजें भी लोगों को साफ दिखाई नहीं पड़ने लगीं। विजिबलिटी काफी कम होने के कारण सबसे अधिक परेशानी वाहन चालकों को हुई। हाइवे पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई।

    लाइटें जलानी पड़ रहीं

    • कहीं कहीं तो दिन के समय भी वाहन चालकों को अपनी लाइटें जलानी पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार अचानक हुए मौसम में बदलाव के कारण यहां हल्की बूंदा-बांदी भी हो सकती है।
    • इससे एक ओर तापमान कम होने से ठंड और बढे़गी तथा दूसरी ओर हलके से घने कोहरे का भी प्रकाेप बढ़ सकता है।
    • राज्य में ठंड के असर से दिन और रात के तापमान में आए अंतर के कारण अब लोगों को सुबह और शाम ही नहीं बल्कि दिन के समय भी ठंड का अनुभव हो रहा है।
    • अब दिन की शुरूआत कुहासे और धुंध के साथ होती तो शाम होते ही एक बार फिर से कुहासा घेर लेता है। साथ ही रात के समय शीत भी गिर रहा है।

    Bihar Weather Today: पटना में तापमान ने तोड़ा रिकॉर्ड, अगले 24 घंटे में सावधान रहने की जरूरत; अलर्ट जारी

    Bihar News: बेउर जेल अधीक्षक ने अवैध संपत्ति कैसे खपाई, माता-पिता को भी नहीं छोड़ा; चालबाजी से अधिकारी हैरान