Bihar Weather Today: पटना में तापमान ने तोड़ा रिकॉर्ड, अगले 24 घंटे में सावधान रहने की जरूरत; अलर्ट जारी
Bihar Weather बिहार में ठंड से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। कंपकंपी वाली सर्दी ने लोगों को परेशान कर दिया है। वहीं अगला 24 घंटा भारी पड़ने वाला है। दो दिनों के दौरान रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट के आसार है। इस दौरान प्रदेश में सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश भी जारी किया गया है।

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News: प्रदेश में भीषण ठंड और कोहरे के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मंगलवार को पटना सहित सभी जिलों में मध्यम से घने कोहरे का प्रभाव बना रहा। कोहरे से दिन में भी ओस की बूंदें गिरती रही। कनकनी के कारण लोग दिन में भी परेशान रहे। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अभी मौसम में विशेष सुधार के आसार नहीं है।
अगला 24 घंटा भारी, यलो अलर्ट जारी
अगले 24 से 72 घंटे के दौरान प्रदेश में घना कोहरा छाए रहने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। दो दिनों के दौरान रात्रि के तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट के आसार है। बुधवार को राजधानी व आसपास इलाकों में कोहरे का प्रभाव बने होने के साथ हल्की धूप व बादल छाए रहने के आसार है।
पटना में तापमान ने तोड़ा रिकॉर्ड
पछुआ के प्रवाह से मंगलवार को पटना समेत 28 जिलों के अधिकतम तापमान में भारी गिरावट आने साथ कनकनी का प्रभाव बना रहा। बीते 24 घंटों के दौरान पटना के अधिकतम तापमान में रिकॉर्ड 7.1 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 16.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जबकि, 25.0 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।
10 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार 10 जनवरी के आसपास उत्तर पश्चिम भागों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनने की संभावना है। इसका प्रभाव प्रदेश के मौसम पर देखने को मिलेगा। मंगलवार को पटना का न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 9.4 डिग्री सेल्सियस के साथ छपरा प्रदेश में सबसे ठंडा रहा।
मंगलवार को पटना समेत 17 जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि जबकि, शेष जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
ठंड से बचने के उपाय
- गर्म कपड़े पहनें: ऊनी कपड़े, जैसे कि स्वेटर, मफलर, और दस्ताने पहनें।
- सिर और कान ढकें: टोपी और मफलर से सिर और कान ढकें।
- गर्म जूते पहनें: गर्म जूते पहनें जो पैरों को गर्म रखें।
- सुरक्षा उपकरण: यदि आप बाहर जा रहे हैं, तो सुरक्षा उपकरण जैसे कि दस्ताने, मास्क, और चश्मा पहनें।
- घर को गर्म रखें: घर को गर्म रखने के लिए हीटर या ब्लोअर का उपयोग करें।
- दरवाजे बंद रखें: दरवाजे बंद रखें ताकि ठंडी हवा अंदर न आए।
- गर्म पानी का उपयोग करें: गर्म पानी से नहाएं और गर्म पानी पिएं।
- वातावरण को गर्म रखें: घर के आसपास के वातावरण को गर्म रखने के लिए पेड़ों और पौधों को काटने से बचें।
ये भी पढ़ें
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।