समाजिक समरसता और सेवा भाव से ही रामराज की संकल्पना का साकार होना संभव, विहिप 700 स्थानों पर मनाएगी स्थापना दिवस
VHP के स्थापना दिवस समारोह में विहिप के केंद्रीय मंत्री सह केंद्रीय सेवा प्रमुख अजय पारीक क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र साहु प्रांत सह मंत्री मनोज पोद्दार तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ. बीके. सिंह ने भाग लिया। समाज में समरसता और सेवा भाव से ही रामराज की संकल्पना साकार हो सकती है। कहा विहिप जिले में 700 स्थानों पर स्थापना दिवस मनाएगी।

संसु, हजारीबाग। विश्व हिंदू परिषद का 61 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम हजारीबाग स्थित पैराडाइज रिसोर्ट में धूमधाम से मनाया गया।
समारोह में विहिप के केंद्रीय मंत्री सह केंद्रीय सेवा प्रमुख अजय पारीक, क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र साहु, प्रांत सह मंत्री मनोज पोद्दार तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ. बीके. सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, एकात्मता मंत्र और विजय महामंत्र के साथ किया गया। संचालन जिला मंत्री अरविंद मेहता ने किया। केंद्रीय मंत्री अजय पारीक ने कहा कि “समाज में समरसता और सेवा भाव से ही रामराज की संकल्पना साकार हो सकती है। कहा विहाप जिले में 700 स्थानों पर स्थापना दिवस मनाएगी।
सामाजिक समरसता का जीता-जागता उदाहरण हमारे राम मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर हैं। हमें उनसे प्रेरणा लेकर निरंतर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने श्रीकृष्ण द्वारा विदुर के घर भोजन करना और भगवान राम द्वारा माता शबरी के जूठे बेर ग्रहण करने की घटनाओं को सामाजिक समरसता का शास्त्रीय उदाहरण बताया।
साथ ही श्रीमद्भागवत का श्लोक उद्धृत करते हुए कहा कि हमें अपने पूर्वजों द्वारा बताए मार्ग पर चलकर सनातन धर्म और संस्कृति को सशक्त करना होगा। अजय पारीक ने कहा कि झारखंड में धर्मांतरण की गति चिंताजनक है।
इसकी रोकथाम के लिए सेवा कार्यों का विस्तार, धार्मिक जागरण और संगठन की मजबूती आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि हम सभी सक्रिय होकर विहिप के लक्ष्यों को समाज में लागू करें तो भारत स्वतः ही हिंदू राष्ट्र बन जाएगा।
फिर रामराज की संकल्पना भी पूरी हो जाएगी। मौके पर प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत सह सेवा प्रमुख संजय जी, जिला सह मंत्री गुरुदेव गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष नंदकिशोर कुमार, जिला संयोजिका प्रीति गुप्ता, संयोजक गीता कुमारी, संयोजक जय सोनी, जिला धर्म प्रसार प्रमुख मुकेश मालाकार, मिलन प्रमुख सुमंत पांडे, गोरक्षा प्रमुख इंद्रदेव जी, सत्संग प्रमुख सहदेव जी सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अनुज राणा, पिंटू गुप्ता, आकाश कुमार, आनंद कुमार, उमेश गुप्ता, इंग्लिश सोनी, लालदेव जी, मुनेश्वर जी, कैलाश जी, निरंजन जी, भागीरथ जी, सत्यम जी, विनोद जी, राजेश जी, सतिश जी, गौतम जी, पिंटू जी, उमेश साव जी, हंसराज जी, आशीष तिवारी सहित सैकड़ों महिला-पुरुषों ने भाग लिया
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।