हजारीबाग में नो एंट्री के बावजूद दौड़ रहे भारी वाहन, हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत
हजारीबाग में दिन के समय भारी वाहनों पर 'नो एंट्री' के बावजूद एक हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। यह घटना सिंदूर-सियारी रोड पर सुबह 9:30 बजे हुई, जिसमें अज्ञात बाइक सवार की मौके पर ही जान चली गई।

हजारीबाग में नो एंट्री के बावजूद हाईवा ने बाइक सवार को कुचला। (फोटो- जागरण)
HighLights
हजारीबाग में नो एंट्री के बावजूद हाईवा ने बाइक सवार को कुचला।
अज्ञात बाइक सवार की मौके पर ही मौत, हाईवा जब्त।
संवाद सूत्र, हजारीबाग। शहर में दिन के समय भारी वाहनों के परिचालन पर नो एंट्री लागू होने के बावजूद सड़कों पर भारी वाहन बेखौफ दौड़ रहे हैं। इसका खामियाजा शनिवार सुबह एक बाइक सवार को अपनी जान गंवाकर चुकाना पड़ा। सिंदूर-सियारी रोड पर सुबह करीब 9:30 बजे हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, बाइक सवार सिंदूर-सियारी रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार हाईवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
दुर्घटना में शामिल हाईवा का नंबर जेएच 02 एई 5319 और मोटरसाइकिल का नंबर जेएच 02 बीजेड 0779 बताया गया है। मृतक की पहचान नहीं होने के कारण उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
यह भी पढ़ें- कोडरमा में 10 KM तक बेकाबू ट्रेलर का आतंक, कार को मारी टक्कर; आगे बस समेत कई वाहनों को भी ठोका
यह भी पढ़ें- हजारीबाग के इन 3 गांवों की बदलेगी तस्वीर, 9.78 करोड़ से बनेंगे पुल; दो जिलों के बीच आवागमन होगा आसान
यह भी पढ़ें- हजारीबाग में टेंडर के महीने भर बाद भी बंद पड़े हैं 11 बालू घाट, 6 हजार रुपये ट्रैक्टर खरीदने को मजबूर लोग