Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahakumbh 2025: बिहार सरकार ने सील की अपनी सीमा, झारखंड बॉर्डर पर 20 किलोमीटर तक लगा जाम

    Updated: Thu, 30 Jan 2025 10:07 PM (IST)

    महाकुंभ 2025 के लिए बिहार सरकार ने अपनी सीमा सील कर दी है जिससे झारखंड सीमा पर 20 किलोमीटर तक जाम (Traffic Jam In Jharkhand) लग गया है। चोरदाहा से लेकर चौपारण तक वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं। यात्रियों को भोजन और पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। हजारीबाग प्रशासन ने झारखंड सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी है।

    Hero Image
    बिहार सरकार ने सील की अपनी सीमा, झारखंड बॉर्डर पर 20 किलोमीटर तक लगा जाम

    शशि शेखर, जागरण (हजारीबाग)। प्रयागराज महाकुंभ की ओर जाते श्रद्धालुओं का काफिला इस वक्त पूरे देश में दिख रहा है। इसका प्रभाव प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों पर साफ देखा जा सकता है। गुरुवार को जीटी रोड पर विशेष रूप से छोटे और निजी वाहनों की संख्या अधिक दिखी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महाकुंभ के लिए यात्रियों की भारी संख्या और बढ़ते जाम के मद्देनजर बिहार सरकार ने अपनी सीमा सील कर दी है। इस वजह से झारखंड सीमा पर जाम 20 किलोमीटर तक जाम लग गया। यह चोरदाहा से लेकर चौपारण तक दिखा। समाचार लिखे जाने तक जाम चौपारण बाजार तक पहुंच चुका था।

    चौपारण में लगी वाहनों की कतार

    बिहार सरकार ने भलुआ (बाराचट्टी थाना क्षेत्र) में सीमित वाहन प्रवेश की व्यवस्था की है। झारखंड से बिहार की सीमा में जाने वाले वाहनों पर रोक लगा दी गई है। बिहार की सीमा सील होने के बाद चौपारण में वाहनों की लंबी कतार लग गई। यात्रियों को इस स्थिति में भोजन और पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

    चोरदाहा से चौपारण की दूरी 10 KM

    • हजारीबाग में चोरदाहा से लेकर चौपारण तक की दूरी लगभग 10 किलोमीटर दनुआ घाटी क्षेत्र से गुजरती है, जो घने जंगलों और गौतम बुद्ध आश्रयणी क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
    • इस क्षेत्र में फंसे यात्री काफी फजीहत झेल रहे हैं। हजारीबाग प्रशासन ने झारखंड सीमा पर सुरक्षा बढ़ाते हुए पेट्रोलिंग और जांच तेज कर दी है।

    पुलिस ने शुरू की पेट्रोलिंग

    इंस्पेक्टर चंद्रशेखर कुमार और थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ घाटी क्षेत्र में पेट्रोलिंग की।

    हालांकि, झारखंड से बिहार जाने का मार्ग बंद किया गया, लेकिन बिहार से झारखंड आने वाले वाहनों के लिए मार्ग खुले हैं। इस स्थिति के कारण जाम की स्थिति भयावह हो गई है।

    जब तक बिहार की सीमा नहीं खोली जाती, तब तक वाहनों का निकलना मुश्किल है, इसलिए जीटी रोड पर यात्रा करने से बचें। जाम की स्थिति गंभीर है। हालांकि, महाकुंभ की ओर जाने वाले यात्रियों का काफिला बिहार, ओडिशा, झारखंड, यूपी से प्रयागराज तक पहुंचने की राह में निरंतर बढ़ता जा रहा है। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर जाम की स्थिति बनी हुई है। - अनुपम प्रकाश, थाना प्रभारी, चौपारण (हजारीबाग)

    ये भी पढ़ें- Mahakumbh Stampede: हादसे के बाद कितने लोगों ने संगम में लगाई डुबकी? सुबह में तीन बजे से शुरू हुआ स्नान

    ये भी पढ़ें- Maha Kumbh Stampede: 24 घंटे के भीतर ही काम शुरू, कल प्रयागराज पहुंचकर जांच शुरू करेगा न्यायिक आयोग

    comedy show banner
    comedy show banner