Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पैसेंजर ट्रेन ने ट्रैक्‍टर को मारी टक्‍कर तो हो गया बड़ा हादसा, तीन की हुई दर्दनाक मौत; पांच हुए घायल

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Tue, 31 Oct 2023 03:00 PM (IST)

    मंगलवार जल्‍द सुबह हुई यह घटना चरही थाना क्षेत्र के सड़बाहा गांव के दलदलिया रेलवे ट्रैक के पास की है। इस दौरान एक पैंसेजर ट्रेन ने ट्रैक्‍टर को ठोकर मार दी जिससे दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक ने अस्‍पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। सभी के शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

    Hero Image
    पैसेंजर ट्रेन की ठोकर लगने से ट्रैक्‍टर में सवार तीन की मौत।

    जासं, चरही (हजारीबाग)। मंगलवार की अहले सुबह चरही थाना क्षेत्र के सड़बाहा गांव के दलदलिया रेलवे ट्रैक पास भीषण दुर्घटना हुई। यह दुर्घटना बड़काकाना - कोडरमा रुट के चरही और बेस के बीच दलदलिया 23 नंबर के पास हुई।

    पैसेंजर ट्रेन ने ट्रैक्‍टर को मारी ठोकर

    घटना पैसेंजर ट्रेन के ट्रैक्टर में ठोकर से होने के कारण बताई गई है। हालांकि, रेलवे द्वारा पुष्टि नहीं की गई है। सड़बाहा गांव के आठ महिला -पुरुष दूधी मिट्टी लेने के लिए घर से पैदल जा रहे थे। इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रैक्टर के ट्रॉली में सवार होकर जाने लगे। ट्रैक्टर चालक रेलवे ट्रैक को पार कर लिया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दूसरी छोर पर एक जगह रेलवे का पटरी रखे होने के कारण ट्रैक्टर चालक निकलने की कोशिश कर रहा था कि पीछे से पैसेंजर ट्रेन के झटके से ट्रैक्टर दूर जा गिरा। इस कारण ट्रैक्टर में सवार एक महिला झुनियां देवी उम्र लगभग (55) वर्ष पति जगदेव महतो, रमेश गंझू उम्र करीब (30) वर्ष पिता बनवारी गंझु की मौके पर मौत हो गई। जबकि द्रोपदी देवी उम्र करीब (50) वर्ष पति परमेश्वर महतो की मृत्यु इलाज के क्रम में आरोग्यम अस्पताल हजारीबाग में हो गई।

    यह भी पढ़ें: रांची का रिम्‍स अब बनने जा रहा हाई-फाई, जानें मिलेंगी कौन-कौन सी सुविधाएं; स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री आज करेंगे उद्घाटन

    घायलों को पहुंचाया गया अस्‍पताल

    दुर्घटना होते ही ट्रैक्टर चालक सुरक्षित निकलकर भाग गया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी चरही थाने की पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची।

    इस बीच ग्रामीणों ने सभी घायलों को पुलिस की मदद लेकर इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल,आरोग्यम अस्पताल और रांची रोड के लिए भिजवाया।

    पोस्‍टमार्टम के लिए हजारीबाग भेजी गई बॉडी

    आरोग्यम अस्पताल में इलाजरत द्रौपदी देवी की मृत्यु हो गई। जबकि अन्य पांच घायलों में लालो देवी (40) वर्ष पति महेंद्र गंझु,सुबासो देवी पति स्व बिरेंद्र महतो, सावित्री देवी पति डालेश्वर महतो, करण महतो पिता चंदन महतो,संगीता देवी पति रमेश गंझु शामिल हैं। सभी एक ही गांव सड़बाहा के निवासी हैं।

    संगीता देवी मृतक रमेश गंझु की पत्नी है। दोनो पति पत्नी घर से साथ निकले थे पति की मृत्यु हो गई और संगीता देवी घायल हो गई हैं। इस घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मृतकों को पोस्टमार्टम हेतु हजारीबाग भेज दी। 

    यह भी पढ़ें: 100 रुपये किलो आलू!!! आखिर है क्‍या इसमें खास? ऊपर से दिख रहा काला और अंदर रंग बैंगनी