Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gumla Crime News: घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी, हैवान ने बहला-फुसलाकर बनाया हवस का शिकार

    By Nirmal KumarEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Thu, 14 Dec 2023 06:13 PM (IST)

    Gumla Crime नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित किशोरी के घर दशकर्म का काम चल रहा था। इसी बीच आरोपी दरिंदे ने बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। गांव से कुछ दूर जाने के बाद आरोपी दरिंदे ने बच्ची का मुंह दबाकर जबरदस्ती सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

    Hero Image
    नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, गया जेल

    संवाद सूत्र, घाघरा (गुमला)। नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में गुमला की घाघरा पुलिस ने आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है। घाघरा थाना में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसडीपीओ मनीष चंद्रलाल ने बताया कि पीड़ित किशोरी के घर दशकर्म का काम चल रहा था। बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। कुछ देर बाद वहां से एक बच्ची गायब हो गई। परिवारवालों ने आसपास पूछताछ और खोजबीन शूरू की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरिंदे पर परिवार को पहले से था शक

    जिस स्थान पर बच्चे खेल रहे थे, वहां गांव का एक युवक देखा गया था। ग्रामीणों की मानें तो, उक्त युवक का आचरण किशोरी के प्रति अच्छा नहीं था।

    परिजनों ने शक के आधार पर उक्त युवक की खोजबीन करने लगे। देर शाम खोजबीन के दौरान, उक्त युवक को किशोरी के साथ गांव से थोड़ी दूरी पर एक सूनसान जगह पर पाया गया।

    चलो तुम्हारी मम्मी बुला रही...

    टार्च की रोशनी पड़ते ही आरोपी युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पीड़ित बच्ची को घर लाया गया। मां के द्वारा पूछे जाने पर बच्ची ने बताया कि आरोपी युवक ने उसे कहा कि चलो तुम्हारी मां बुला रही है। बच्ची उस पर विश्वास कर चली गई।

    जब वह घर से सुनसान जगह की तरफ ले जाने लगा, तो बच्ची डर गई और घर वापस जाने की जिद करने लगी। इसके बाद आरोपी दरिंदे ने बच्ची का मुंह दबाकर जबरदस्ती खींचते हुए सुनसान जगह की तरफ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

    आरोपी दरिंदे को स्वीकारा अपना जुर्म

    पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बबलू ने अपना दोष स्वीकार कर लिया है।

    आरोपी युवक की गिरफ्तारी में थानाप्रभारी अमित कुमार चौधरी,एसआई जयश्री मिंज, निर्मल महतो, जयनंदन राय, ब्रूनो मिंज,वीरेंद्र नाथ महतो और जैप के दो जवान शामिल थे।

    यह भी पढ़ें: अभी तो जनवरी बाकी है...बेदर्द सर्दी में झारखंड में जमने लगे लोगों के हाथ-पैर; चार दिन बाद जमीन पर पैर रखना होगा मुश्‍किल

    अब जन्‍म-मृत्‍यु प्रमाण पत्र के लिए नहीं काटने होंगे नगर निगम के चक्‍कर, न लेना होना दलाल का सहारा; बस करना होगा यह छोटा सा काम