Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभी तो जनवरी बाकी है...बेदर्द सर्दी में झारखंड में जमने लगे लोगों के हाथ-पैर; चार दिन बाद जमीन पर पैर रखना होगा मुश्‍किल

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Thu, 14 Dec 2023 02:49 PM (IST)

    Jharkhand Weather राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में कंपकपाती ठंड से लोगों का हाल बेहाल है। पूरे राज्य में बादल के छंटने के साथ ही तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। पिछले कुछ दिनों से लगातार घट रहे तापमान को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। आठ नौ डिग्री सेल्सियस तक तापमान के पहुंचने की संभावना जताई गई है।

    Hero Image
    झारखंड के कई हिस्‍सों में बादल छंटने के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

    जासं, रांची। Jharkhand Weather: राजधानी रांची समेत पूरे राज्य के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। राजधानी के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। देर रात राजधानी का तापमान दस के नीचे पहुंच रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद के मुताबिक, रांची का न्यूनतम आगामी दिनों 9 के आसपास रहेगा। सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान साफ रहेगा व मौसम शुष्क बना रहेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बादल छंटने के साथ तापमान में गिरावट

    बताया कि यह सिलसिला अगले पांच दिनों तक बना रहेगा और न्यूनतम तापमान में कुछ खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से लगातार घट रहे तापमान को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।

    अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी समेत पूरे राज्य में बादल के छंटने के साथ ही तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज किया गया है। वहीं शहर के कांके में न्यूनतम तापमान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

    पिछले तीन दिनों से कांके का न्यूनतम तापमान 9 के आसपास ही है। यह सिलसिला 17 दिसंबर तक बना रहेगा, वहीं 19 दिसंबर को यह घटकर 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं।

    मैकलुस्कीगंज में बर्फ में बदली ओस की बूंदे

    वहीं मैकलुस्कीगंज में ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। आने वाले दिनों और ठंड बढ़ने की संभावना है, तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। मैकलुस्कीगंज में तापमान मापक यंत्र में न्यूनतम तापमान साढ़े छह डिग्री और अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    मैकलुस्कीगंज का तापमान बीते वर्षों में शून्य डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया था, झाड़ियों और घासों पर पड़ी ओस की बूंदें बर्फ में परिवर्तित हो गई थी।

    यह पहली बार है कि मैकलुस्कीगंज का तापमान हिमाचल प्रदेश के केलांग शहर के नीचे चला गया है। बता दें कि वर्तमान में केलांग का तापमान 7 डिग्री है जबकि मैकलुस्कीगंज का तापमान साढ़े छह डिग्री तक पहुंच चुका है।

    सबसे अधिक व कम तापमान चाईबासा का

    पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य का मौसम शुष्क बना रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री चाईबासा का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 9 डिग्री चाईबासा का ही रिकार्ड किया गया।

    वहीं राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    ऐसा रहेगा राज्य का मौसम 

    14 दिसंबर : सुबह में कोहरा या धुंध, बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा।

    15 दिसंबर : सुबह में कोहरा या धुंध, बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा।

    16 दिसंबर : सुबह में कोहरा या धुंध, बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा।

    17 दिसंबर : सुबह में कोहरा या धुंध, बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

    ऐसा रहेगा राजधानी का मौसम 

    14 दिसंबर : सुबह में कोहरा या धुंध, बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा, अधिकतम 22 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस।

    15 दिसंबर : सुबह में कोहरा या धुंध, बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा, अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस।

    16 दिसंबर : सुबह में कोहरा या धुंध, बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा, अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस।

    17 दिसंबर : सुबह में कोहरा या धुंध, बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा, अधिकतम 22 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस।

    यह भी पढ़ें: अब जन्‍म-मृत्‍यु प्रमाण पत्र के लिए नहीं काटने होंगे नगर निगम के चक्‍कर, न लेना होगा दलाल का सहारा; बस करना होगा यह छोटा सा काम

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Security Breach: 'अपनी बारी का इंतजार कर रही थी तभी...', जब संसद में कलर स्मोक उठता देख सहम गईं सांसद गीता कोड़ा