Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संथाल विद्रोह के नायक थे सिद्धू-कान्हू : डीसी

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 30 Jun 2018 08:58 PM (IST)

    गुमला : उपायुक्त शशिरंजन ने कहा है कि सिद्धू कान्हू संथाल विद्रोह के जनक थे। इन्होंने महाजनी प्रथा और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संथाल में आवाज बुलंद किया था।

    संथाल विद्रोह के नायक थे सिद्धू-कान्हू : डीसी

    गुमला : उपायुक्त शशिरंजन ने कहा है कि सिद्धू कान्हू संथाल विद्रोह के जनक थे। इन्होंने महाजनी प्रथा और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संथाल में आवाज बुलंद किया था। इस अभियान में इन्हें इनके दो भाई चांद और भैरव और दो बहन फुलो और झानो का भी सहयोग मिला था। हूल दिवस के अवसर पर विकास भवन में शनिवार को आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने उक्त बातें कहीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि अंग्रेजों और महाजनों के शोषण दमन के खिलाफ सिद्धू कान्हू लोगों को संगठित किया था और देश की आजादी के लिए 1855 में अंग्रेजी शासन के खिलाफ विगूल फुंका था। भोगनाडीह में आरंभ संथाल विद्रोह के सिद्धू कान्हू को सेनापति चुना गया और दस हजार संथल के सहयोग से आंदोलन की शुरूआत की। मुठभेड़ में संथालों की हार हो गई और दोनों भाई को फांसी दे दी गई। इसके बावजूद दोनों भाईयों की स्मृति सिर्फ संथाल में नहीं बल्कि पूरे राज्य में ¨जदा है। जिला प्रशासन की ओर से सभी अधिकारी कर्मचारियों ने सिद्धू कान्हू के तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

    श्रद्धांजलि देने वालों में उप विकास आयुक्त नागेन्द्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, जिला योजना पदाधिकारी अरुण कुमार ¨सह, डीआरडीए निदेशक मुस्तकीम अंसारी, नयनतारा केरकेट्टा, कृष्ण कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बसंती ग्लादिस बाड़ा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी धनबीर लकड़ा, समाजिक सुरक्षा के निदेशक नेहा संजना, अजय तिर्की, संदीप उरांव, द्वारिका मिश्रा, कल्याण साहु, नारायण दास वैरागी आदि शामिल थे।

    मा‌र्क्सवादी समन्वय समिति की गुमला शाखा ने भी हूल दिवस के अवसर पर हूल आंदोलन के जनक सिद्धू कान्हू सहित अन्य सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी और शोषण जुल्म व भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और हूल का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर झानद के नेता विजय ¨सह, आदित्य ¨सह रघुनंदर ¨सह, राजेश भगत, मनी उरांव आदि शामिल हुए।