Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maiya Samman Yojana: इन 4 गलतियों से अटका मंईयां सम्मान योजना का पैसा, सुधारते ही आ जाएगा मैसेज

    झारखंड में मंईयां सम्मान योजना को लेकर आए दिन महिलाओं की परेशानी बढ़ती जा रही है। महिलाएं दफ्तर के चक्कर लगा-लगाकर परेशान हो रही हैं। महिलाएं लगातार सरकार को दोष दे रही हैं। कुछ महिलाओं ने कहा कि सरकार ने वोट ले लिया लेकिन बीच मझधार में छोड़ दिया। महिलाओं की परेशानी को देखते हुए अधिकारी ने उन्हें उनकी गलतियां गिनवा दी हैं।

    By Vidhu Vinod Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Fri, 28 Mar 2025 02:26 PM (IST)
    Hero Image
    मंईयां सम्मान योजना में 4 बड़ी गलतियां आई सामने (जागरण)

    जागरण संवाददाता, गोड्डा। Jharkhand News: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना इन दिनों महिला लाभुकों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। जिन महिलाओं के बैंक खाते में रुपये नहीं आए हैं, वे महिलाएं सुबह से ही प्रखंड कार्यालय पहुंचने लगी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अधिकारियों ने बताया- महिलाएं कहां गलती कर रही हैं?

    •  महिलाओं के बैंक खाता से आधार लिंक नहीं रहने का मामला सामने आया 
    • ऑनलाइन खाता नंबर सही से नहीं डालना
    • ऑनलाइन बैंक कोड सही से नहीं डालना
    •  आधार कार्ड नंबर डालने में गड़बड़ी हुई है 

    महागामा प्रखंड में महिला लाभुक परेशान

    महागामा प्रखंड कार्यालय में मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों की परेशानियों को देखा जा सकता है। छोटे-छोटे बच्चों को गोद में लेकर लाइन में खड़ा रहकर महिलाएं अपने बारी का इंतजार करते देखा जा सकता है। महिलाओं ने आरोप लगाया है कि चुनाव से पहले सभी के बैंक खाते में मंईयां सम्मान योजना की राशि भेजी गई।

    किसी महिला के खाते में पैसे आ रहे हैं तो किसी के खाते में नहीं आ रहे

    अब किसी महिला के खाते में राशि आ रही है, तो किसी के खाते में नहीं आ रही है। कुछ महिलाओं के खाते में होली के पहले ही 7500 रुपये आया है। बड़ी संख्या में ऐसी भी लाभुक महिलाएं हैं, जिनके खाते में राशि नहीं पहुंची है। ऐसी महिलाएं मायूस दिख रही है।

    प्रखंड कार्यालय से लेकर बैंकों का चक्कर लगा रही है। प्रखंड कार्यालय में हर दिन सैकड़ो महिलाओं की भीड़ पहुंच रही है। लाभुक आधार नंबर, मोबाईल नंबर तथा बैंक अकाउंट नंबर लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंच रही हैं। उनके मन में सवाल है कि कहीं योजना से नाम तो नहीं कट गया।

    डुमरी में सैकड़ों मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को मिली निराशा

    डुमरी प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों महिलाएं व युवतियां मंईयां सम्मान योजना के तीन माह के 7500 रुपये की राशि नहीं मिलने से लाभुकों में सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है l प्रतिदिन सैकड़ों महिलाएं प्रखंड मुख्यालय आकर राशि नहीं मिलने की जानकारी ले रही हैं।

    इनमें कुछ महिलाएं अपने दूधमुंहे बच्चे को लेकर यातायात की गंभीर समस्या होने के बावजूद भी प्रखंड कार्यालय का चक्कर काटने को विवश हो रही है l लेकिन उन्हें प्रखंड कार्यालय से कुछ समाधान नहीं मिल पा रहा है। इस कारण महिलाओं में सरकार के प्रति आक्रोश गहराता जा रहा है l काफी महिलाएं 20 से 25 किलोमीटर दूरी तय कर प्रखंड मुख्यालय पहुंच रही हैं l

    ये भी पढ़ें

    Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना को लेकर खुशखबरी, अब यहां की महिलाओं के अकाउंट में आने लगेंगे पैसे

    Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना में नया अपडेट, अब महिलाओं को मिलेगी ये सुविधा; परेशानी होगी दूर