Giridih: साड़ी के फंदे से लटककर महिला ने की आत्महत्या, बेटी का शव भी कमरे से बरामद
डुमरी की एक महिला ने फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। कमरे से उसकी बेटी का शव भी बरामद किया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्वजनो का कहना है किमृतिका का किसी से कोई विवाद नहीं था।
गिरिडीह, संवाद सहयोगी: डुमरी के टेगरखुर्द पंचायत की एक महिला ने फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। महिला के साथ उसकी बेटी का शव भी कमरे से बरामद किया गया है। महिला का नाम अंजनी देवी है। अंजनी की शादी अप्रैल 2020 में प्रकाश के साथ हुई थी। स्वजनों का दावा है कि, अंजनी का किसी से कोई विवाद नहीं था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतिका के ससुर ने बताया कि, हमेशा की तरह कल रात भी परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए। सुबह जगने पर सभी अपने-अपने काम पर लग गए, लेकिन बहू अपने कमरे से बाहर नहीं आई। कई बार बाहर से दरवाजा खटखटाने और आवाज लगाने पर भी जब बहू ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो लोहे के रॉड से दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो पाया कि, अंजनी साड़ी के फंदे झूल रही थी। जबकि छह माह की बच्ची नैना कुमारी खाट पर ही मृत पड़ी थी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने अंजनी के कमरे की तलाशी ली।पुलिस ने अंजनी का मोबाइल और दरवाजा तोड़ने में प्रयोग किए गए रड को जब्त कर लिया है। मोबाइल के काल डिटेल से स्पष्ट हो सकता है कि अंजनी की अंतिम बात किससे हुई थी।
महतो के मुताबिक अप्रैल 2020 में प्रकाश की शादी अंजनी के साथ हुई थी। अंजनी एक वर्ष के बाद एक बच्ची मां बनी। अंजनी का मायका धनबाद तोपचांची के मंझलाडीह में है। पति प्रकाश मुंबई में पानी टैंकर चलाने का काम करता है। वह तीन माह पूर्व मुंबई गया है।सास परनी देवी ने बताया कि, उनकी छोटी बहू काफी मिलनसार स्वभाव की थी। शादी से अब तक घर में किसी तरह का किसी से उसका विवाद नहीं हुआ है। लेकिन नहीं पता कि वह क्यों फांसी लगा ली।
निमियाघाट थाना प्रभारी साधन कुमार ने घटना की छानबीन की। उन्होंने बताया कि घटना संदेहास्पद है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकता है। घटना हत्या है या आत्महत्या इसकी जांच चल रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।