Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Naxalite Surrender: 10 लाख के इनामी नक्सली ने डाला हथियार, सरेंडर के बाद साथियों से भी कर दी बड़ी अपील

    Updated: Sun, 29 Sep 2024 12:54 PM (IST)

    गिरिडीह में 10 लाख के इनामी नक्सली रामदयाल महतो ने शनिवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। रामदयाल भाकपा माओवादी संगठन में 1989-90 में किसान कमेटी से अपनी गतिविधियां शुरू की थीं और उसके कार्यों से प्रभावित होकर उसे संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने जोनल कमेटी का सदस्य बनाया गया था। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में करीब 75 से अधिक मामले दर्ज थे।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    जागरण संवाददाता, गिरिडीह। गिरिडीह के पीरटांड़ प्रखंड के पीपराडीह निवासी 10 लाख के इनामी नक्सली रामदयाल महतो उर्फ बच्चन दा उर्फ निलेश दा उर्फ अमर दा ने शनिवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। रामदयाल भाकपा माओवादी संगठन में 1989-90 में किसान कमेटी से अपनी गतिविधियां शुरू की थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उसके कार्यों से प्रभावित होकर उसे संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने जोनल कमेटी का सदस्य बनाया गया था। आत्मसमर्पण के बाद न्यू पुलिस केंद्र के सभाकक्ष में समारोह के दौरान डीआईजी सुनील भास्कर, एसपी डॉ. विमल कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

    इस दौरान रामदयाल को झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति के तहत दी जाने वाली राशि एवं अन्य सुविधाओं का लाभ दिया गया। उसे 10 लाख रुपये के चेक और एक लाख रुपये नकद दिए गए।

    इस अवसर पर रामदयाल ने नक्सलियों से हथियार छोड़कर समाज हित में मुख्यधारा से जुड़ने की अपील की। अंत में उसे चिकित्सीय जांच के बाद न्यायालय के आदेश पर केंद्रीय कारा भेज दिया गया।

    आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो महिला समेत तीन गिरफ्तार

    जमशेदपुर में सोनारी थाना की पुलिस ने ग्वाला बस्ती निवासी नविवाहिता शिल्पी कुमारी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में नामजद तीन आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपितों में मृतका का पति अभिराम सिंह, ननद मोनी और नरगिस है।

    मामले में शिल्पी की मां कल्पना देवी की शिकायत पर मृतका के पति अभिराम सिंह, ससुर श्यामदेव, सास इंदु देवी, देवर प्रशांत सिंह, ननद मोनी सिंह, ननदोई विनोद सिंह, ननद नरगिस सिंह, ननदोई प्रमोद सिंह और विनोद के विरुद्ध पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीअ करने और आत्म्हत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज नवंबर 2023 में दर्ज कराई थी। सभी आरोपित सोनारी न्यू ग्वाला बस्ती आदर्शनगर के रहने वाले है।

    यह भी पढ़ें-

    कोल इंडिया के एक लाख से अधिक कर्मियों का लटक सकता है प्रमोशन, BCCL को भेजा गया पत्र

    चोरी के 144 मोबाइलों से 19 लाख का फ्रॉड, बंगाल पुलिस ने झारखंड में बोला धावा; दुकानदारों के बीच मची अफरा-तफरी

    comedy show banner