बिरनी में देर रात राशन व्यवसायी के घर डकैती, नगदी और जेवरात समेत 10 लाख लूटे
बिड़नी में एक राशन व्यवसायी के घर देर रात डकैती की घटना हुई। डकैत बांस की सीढ़ी से घर में घुसे और फिर अंदर हाथ डालकर दरवाजा खोल लिया। इस दौरान डकैतों ने रिवॉल्वर और चाकू के बल पर 10 लाख रुपये की संपत्ति लूट ली। घटना के दौरान आरोपितों ने सभी के फोन भी छीन लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संवाद सहयोगी, बिरनी (गिरिडीह)। बिरनी थाना से सटे पांच सौ मीटर की दूरी पर बिराजपुर के राशन दुकानदार सुरेश मोदी के घर व दुकान पर गुरुवार आधी रात के बाद डकैतों ने धावा बोलकर दस लाख की संपत्ति की डकैती की।
डकैतों ने रिवाल्वर व चाकू से डराकर घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही शुक्रवार सुबह सरिया अंचल के पुलिस इंस्पेक्टर ज्ञान रंजन व बिरनी थाना प्रभारी आकाश सिंह,ओपी प्रभारी प्रकाश राजन मामले की जांच करने पहुंचे।
बांस की सीढ़ी से अंदर आए
सुरेश मोदी के पुत्र राजेश कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि करीब एक बजे रात को अपराधी बांस की सीढ़ी के सहारे घर के पश्चिम दिशा से बालकनी पर चढ़े। इसके बाद अंदर हाथ डालकर गेट खोला और घर में प्रवेश कर लिया।
नकाबपोश अपराधियो ने माता-पिता को बंधक बनाया। उसके बाद तीनो भाइयों, उनकी पत्नी समेत दादा के सामने रिवाल्वर में गोली भरकर कनपटी में सटा दिया।
लुटेरों ने सभी का मोबाइल ले लिया और भाइयों की पत्नी व मां से पहने हुए गहने भी उतरवा लिए। इसके बाद डकैत आलमारी से रखे सोने और चांदी के जेवरात, नकदी लेकर चलते बने। सवा घंटे तक लूटपाट की गई। वहीं जाते वक्त लुटेरों ने सभी का मोबाइल दे दिया।
शोर करने पर बुरे अंजाम की धमकी
डकैतों ने धमकी दी कि शोर करने पर बुरा अंजाम होगा। अपराधी करीब 15 की संख्या में थे। दो लाख दस हजार नकदी व करीब आठ लाख का जेवरात लूट ले गए। पीड़तों ने सबसे पहले घटना की जानकारी अपने फूफा को दी। इसके बाद फूफा ने एसपी, एसडीपीओ इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी को सूचना दी, तब पुलिस आई। थाना प्रभारी ने कहा कि डकैती हुई सामग्री की सूची ली जा रही है। अपराधियों को चिह्नित कर उन्हें पकड़ा जाएगा।
पंडरा में लूट के बाद इटकी रोड से फरार हुए अपराधी
सोमवार को सुमित कुमार गुप्ता से साढ़े 13 लाख रुपये की लूट और गोली मारने के बाद तीनों अपराधी इटकी रोड से फरार हुए थे। इसका खुलासा सीसीटीवी फुटेज से हुआ है। इटकी रोड से वहनगड़ी की ओर भाग निकले, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
रिंग रोड और नगड़ी में लगे हुए सीसीटीवी का फुटेज खंगाला जा रहा है। पुलिस दावा कर रही है कि अपराधियों की पहचान हो गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। रांची पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपितों को जेल भेजेगी।
पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। सभी से पंडरा थाना में पूछताछ की जा रही है। वहीं, सुमित कुमार की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। डॉक्टरों के अनुसार वह खतरे से बाहर है। आइजी अखिलेश झा ने एसआइटी को जल्द से जल्द पूरे मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए है।
गिरफ्तारी के बाद दोनों कांड का खुलासा होने की संभावना
पुलिस का कहना है कि अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद पंडरा और रातू में हुई छिनतई की घटना का एक साथ खुलासा होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें
Jharkhand: रांची में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा सीओ, घर से मिले 11.42 लाख
Jharkhand News: JMM नेता पर DEO और प्रिंसिपल को धमकाने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।