Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गिरिडीह में एक साथ 4 शव मिलने से हड़कंप, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार; खुलेगा मौत का राज

    Updated: Sun, 16 Mar 2025 10:42 AM (IST)

    गिरिडीह के खुखरा थाना क्षेत्र के महेशलिट्टी गांव से दिलदहलाने वाली खबर सामने आई है जहां एक घर से 4 लोगों के शव मिले। मृतकों में 3 बच्चे और उनका पिता शामिल है। आशंका जताई जा रही है कि बच्चों की हत्या करने के बाद युवक ने आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है जिसके बाद घटना का कारण पता लगेगा।

    Hero Image
    खुखरा थाना के महेशलिट्टी गांव में एक घर से मिले 4 शव

    संवाद सहयोगी, पीरटांड़ (गिरिडीह)। खुखरा थाना क्षेत्र के महेशलिट्टी गांव में एक घर से सुबह चार शव बरामद किए गए। इसमें पिता और तीन बच्चे शामिल हैं। आशंका जताई रही है कि पिता ने तीन बच्चों को गला दबाकर मार होगा, फिर खुद फांसी के फंदे में लटक गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मृतक में दो पुत्री और एक पुत्र शामिल है। पुत्री की पहचान आफरीन उम्र 12 साल, जेबा नाज उम्र छह साल और पुत्र सफाउल उम्र आठ साल के रूप में हुई है।

    पिता सनाउल की उम्र 36 साल है। सनाउल राजमिस्त्री का काम करता था। घर मे राशन और कपड़े की दुकान भी है। पिता ने ऐसा कदम क्यों उठाया इस बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

    मायके गई थी पत्नी

    मृतक की पत्नी दो दिन पूर्व हरलाडीह का जमदहा गांव मायके गई थी। मौत की सूचना मिलने पर वह सुबह ससुरालआ गई है। एसडीपीओ सुमित कुमार स्वजन का बयान ले रहे है। घटना की वजह का पता नहीं चला है। रांची से फॉरेंसिक टीम खुखरा के लिए निकल गई है।

    मामले की जांच चल रही है। कई अहम जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी मिल सकती है।

    एसडीपीओ

    गुमला : कीटनाशक खा कर गए तीन लोगों का चल रहा है इलाज

    गुमला जिले के तीन अलग-अलग गांव में तीन लोग जहर खाने के बाद इलाज के लिए शनिवार की शाम गुमला सदर अस्पताल पहुंचे। तीनों लोगों का यहां इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार बिशुनपुर थाना क्षेत्र के नरमा गांव निवासी 70 वर्षीय महिला आमसी देवी ने कीटनाशक पी लिया।

    जानकारी के अनुसार पति-पत्नी में विवाद के बाद आमसी देवी ने धान में लगे कीट मारने वाली दवा को गुस्से में पी लिया, उसके बाद उनकी बिगड़ती हालत को देखकर सदर अस्पताल लाया गया। अब यहां उनका इलाज चल रहा है।

    इधर गुमला के करम टोली में मनीष कुमार ने थाइमेट का सेवन कर लिया। थाइमेट सेवन करने के कारण का पता नहीं चल पाया है। वहीं, बिशुनपुर निवासी किशोर ने गलती से पीने वाले पानी में कुछ दवा मिलाकर पी ली। तीनों का इलाज सदर अस्पताल गुमला में चल रहा है।

    घायल अज्ञात महिला की इलाज के दौरान हुई मौत

    गुमला-रांची नेशनल हाईवे में चैरंबा के समीप अज्ञात वाहन के टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसकी सदर अस्पताल के आईसीयू वार्ड में इलाज के दौरान मौत हो गई।

    मृतक की पहचान नहीं होने के कारण शनिवार को गुमला थाना की पुलिस ने शव की 72 घंटे के लिए शीत गृह में रखा गया। महिला की उम्र करीब 50 वर्ष के आसपास है उसके हाथ और पैर में गोदना के निशान हैं।

    ये भी पढ़ें

    गिरिडीह के पावर सब स्टेशन में कर्मियों को बंधक बना की गई थी लूट, पुलिस ने 7 बदमाशों को किया गिरफ्तार

    Jamshedpur News: सड़क दुर्घटना में VTI के पूर्व प्रिंसिपल घायल, पत्नी की मौत; 2 दिन पहले की थी बेटी की शादी