Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand News: अब चंद घंटों में पहुंच जाएंगे यूपी, करोड़ों की लागत से बनने जा रही सड़क; चमकने वाली है इस इलाके की किस्‍मत

    Updated: Wed, 14 Feb 2024 02:07 PM (IST)

    झारखंड के गढ़वा में 200 करोड़ की लागत से तीन महत्वपूर्ण सड़कें बनेंगी जिसकी राज्य कैबिनेट ने स्वीकृति दे दी है। इसका निर्माण पथ निर्माण विभाग झारखंड पीडब्लूडी द्वारा किया जाएगा। आदिवासी एवं नक्सल प्रभावित इस क्षेत्र में इन सड़कों के निर्माण से लोगों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में बदलाव आएगा जिसका सपना पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने देखा था।

    Hero Image
    200 करोड़ की लागत से बनेगी गढ़वा की तीन महत्वपूर्ण सड़कें।

    संवाद सहयोगी, गढ़वा। गढ़वा जिले की तीन अति महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण किया जाएगा। राज्य कैबिनेट ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। इन तीनों सड़कों के निर्माण पर 200 करोड़ रुपए की लागत आएगी। पथ निर्माण विभाग झारखंड पीडब्लूडी (Jharkhand PWD) द्वारा इनका निर्माण किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन तीन सड़कों की है खास अहमियत

    इसकी जानकारी देते हुए गढ़वा विधायक सह झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर (Mithilesh Thakur) ने बताया कि पथ प्रमंडल गढ़वा अन्तर्गत डेंटल मोड़ एनएच 75 से हूर चारमुहान होते हुए नावादोहरी एनएच 343 तक 15 किमी सड़क का निर्माण किया जाएगा। करीब 98 करोड़ की लागत से बनने वाली इस सड़क निर्माण में भूमि अधिग्रहण भी शामिल है।

    इसके निर्माण से फरठिया, महुपी, मधेया, हूर, नावादोहरी आदि गांव सीधे पीडब्ल्यूडी सड़क से दोनों एनएच से जुड़ जायेंगे। यह सड़क सात मीटर चौड़ी अर्थात डबल लेन की होगी। इस पथ के निर्माण होने से एक अतिरिक्त बाईपास की सुविधा भी मिल सकेगी।

    इससे जुड़े गांवों का सामाजिक-आर्थिक विकास भी हो सकेगा। दूसरी सड़क भी अति महत्वपूर्ण है। यह एक ओर एनएच 75 तो दूसरी ओर राज्य राजपथ को जोड़ती है। यह सड़क एनएच 75 से विकताम, दलेली होते हुए मंझिआव पीडब्ल्यूडी पथ को जोड़ेगी।

    झारखंड और यूपी के बीच लिंक का काम करेगी

    लगभग नौ किमी की इस सड़क के निर्माण पर भूमि अधिग्रहण सहित क़रीब 40 करोड़ की लागत आएगी। यह सड़क भी डबल लेन सात मीटर की होगी तथा एक बाइपास का कार्य भी करेगी। तीसरी सड़क की मांग भी कई वर्षों से श्री बंशीधर एवं गरबांध की जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जाता रहा है।

    यह सड़क श्री बंशीधर नगर एनएच 75 से ग़रबांध होते हुए रोहिनिया पीडब्ल्यूडी तक जाएगी। 15.7 किमी लंबी इस सड़क के निर्माण पर लगभग 62 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह पथ झारखंड एवं यूपी को जोड़ने वाली एक लिंक का कार्य करेगी।

    हेमंत सोरेन का सपना होगा पूरा

    आदिवासी एवं नक्सल प्रभावित इस क्षेत्र के लिए यह सड़क एक बड़ा सामाजिक और आर्थिक बदलाव लाएगी। विधायक ने कहा कि गढ़वा जिले में पिछले चार वर्षों में जो अभूतपूर्व विकास हुआ तथा अगले वर्षों में विकास का विजन के साथ जो ब्लू प्रिंट तैयार हुआ है।

    वह पूर्णरूप से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की सोच और गढ़वा के प्रति उनके असीम स्नेह का ही परिणाम है। गढ़वा की समस्याओं, यहां के लोगों की तकलीफ़ों को उन्होंने न सिर्फ़ देखा था बल्कि महसूस किया था। आज एक साजिश के तहत उन्हें पदच्युत किया गया है, पर जल्द ही सच सामने आएगा और वे पुनः हमारे बीच होंगे। झूठ, फ़रेब की बुनियाद लंबी नहीं होती।

    उन्होंने कहा कि इस सरकार को अपने कार्यकाल पूरा करने में अभी लगभग दस महीने बाक़ी हैं। आगे भी गढ़वा की विकास गाथा की नई कहानियां लिखी जाएगी। गढ़वा की जनता का प्यार, स्नेह और आशीर्वाद इसी तरह मिलता रहा तो आने वाले समय में गढ़वा को सबसे विकसित एवं बेहतर जिला बनने से कोई नहीं रोक सकता है।

    यह भी पढ़ें: 'सुसाइड फैक्‍ट्री' कोटा में फिर दहशत: JEE में कम नंबर आने पर फांसी के फंदे से झूला रांची का छात्र, दो साल से कर रहा था तैयारी

    यह भी पढ़ें: Transfer News: झारखंड में अब इस विभाग में 4 दर्जन अधिकारियों के तबादले, इस कारण चंपई सरकार ने लिया बड़ा फैसला

    comedy show banner
    comedy show banner