Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Crime: गढ़वा में बवाल, पुलिस-ग्रामीणों के बीच हुई जमकर मारपीट; तीन पुलिसकर्मी सहित चार घायल

    By Jagran NewsEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Wed, 01 Nov 2023 04:09 PM (IST)

    गढ़वा में जमीनी विवाद में दखल देने पहुंची पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान तीन पुलिसकर्मी सहित चार लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पुलिस भूमि विवाद में कोर्ट का फैसला आने के बाद दखल देने के लिए पहुंची थी। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए। देखते ही देखते इलाका रणभूमि में तब्दील हो गया।

    Hero Image
    गढ़वा में बवाल, पुलिस-ग्रामीणों के बीच हुई जमकर मारपीट

    संवाद सूत्र, रमना (गढ़वा)। झारखंड के गढ़वा जिले में न्यायालय के आदेश के बाद दखल करने पहुंचे प्रशासन और दूसरे पक्ष के लोगों के बीच जमीन की मापी के दौरान हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान तीन पुलिस जवान सहित चार लोग घायल हो गए है। घटना रमना अंचल के बहीयार खूर्द की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया जा रहा है कि प्रेमनाथ उरांव और हरिहर उरांव के बीच चल रहे भूमि विवाद में न्यायालय का फैसला प्रेमनाथ उरांव के पक्ष में आने के बाद प्रशासन दखल देने के लिए पहुंचा था। दोनों पक्षों के बीच लगभग बीस एकड़ भूमि का विवाद बताया जा रहा है।

    हरिहर उरांव का कहना है कि मामला न्यायालय में है। जमीन की मापी के दौरान पुलिस-प्रशासन के और दूसरे पक्ष के लोगों में झड़प होने लगी। देखते ही देखते बहीयार मोड़ रणभूमि में तब्दील हो गया।

    तीन पुलिस जवान सहित चार लोग घायल

    एक पक्ष के आक्रोश को देखते हुए प्रशासन को पीछे हटना पड़ा। चर्चा है कि प्रशासन के द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर दो राउंड फायरिंग भी किया गया है। हालांकि, पुलिस-प्रशासन द्वारा फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

    इधर, घटना में तीन जवान और दूसरे पक्ष का एक को मिलाकर कुल चार लोगों के घायल होने की सूचना है। इस घटना में पुलिस निरीक्षक रत्न कुमार सिंह भी घायल हुए हैं। फिलहाल, पुलिस घटनास्थल पर कैंप की हुई है।

    यह भी पढ़ें: झारखंड में फिर एक और हादसा, ऑटो और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर से एक की मौत; अन्य घायल

    यह भी पढ़ें: Garhwa Crime News: नशे में धुत पति बना खून का प्यासा, पत्नी की पीट-पीटकर कर ले ली जान; सास गंभीर रूप से जख्मी