Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dumka: पंचायती के चक्कर में तीन दिन तक कराहती रही सामूहिक दुष्कर्म की नाबालिग पीड़िता, हालत गंभीर; 5 गिरफ्तार

    By Jagran NewsEdited By: Aditi Choudhary
    Updated: Thu, 19 Jan 2023 08:17 AM (IST)

    दुमका के रामगढ़ में आदिवासी किशोरी के साथ छह लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के साथ पिछले हफ्ते शनिवार ही दुष्कर्म की घटना हुई लेकिन मंगलवार को हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    Hero Image
    Dumka Crime: रामगढ़ में आदिवासी किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, छह आरोपितों में दो नाबालिग; पांच गिरफ्तार

    रामगढ़ (दुमका), जागरण संवाददाता। झारखंड के दुमका में सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर दिया है। जिला के रामगढ़ प्रखंड में 14 जनवरी की रात गांव में सोहराय पर्व के दौरान छह लोगों ने 14 साल की आदिवासी किशोरी के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। बीते मंगलवार को नाबालिग की हालत बिगड़ने पर स्वजन ने इलाज के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। अधिक रक्तस्राव की वजह से पीड़िता की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घटना को लेकर बताया गया कि पिछले हफ्ते शनिवार को गांव में सोहराय पर्व का समापन हो रहा था। इस दौरान गांव के कई युवकों ने पक्षी का शिकार किया। इसके बाद सभी ने मांस पकाया और शराब का सेवन किया। इसी बीच किशोरी को गांव के ही जर्मन किस्कु, सनातन हेंब्रम, अशोक मरांडी उर्फ झारनेट समेत कुछ आदिवासी युवक बहला-फुसलाकर गांव से बाहर ले गए। रात भर सभी युवकों ने किशोरी के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

    रात भर ठिठुरती ठंड में घर से बाहर रही पीड़िता

    जानकारी के अनुसार, किशोरी के पिता की मौत हो चुकी है। वह अपने दादा के साथ रहती है। शनिवार की रात किशोरी घर नहीं आई तो दादा ने सोचा कि सोहराय पर्व के बाद किसी पड़ोसी के घर सो गई होगी। रविवार की अहले सुबह दादा ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान पोती को गांव के बाहर की तरफ से रोते हुए आते देखा। घर में आने के बाद पीड़िता ने पड़ोसी महिला को सारी जानकारी दी। इसके बाद गांव में पंचायती हुई। किसी ने भी मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी।

    सोमवार को हालत बिगड़ी, मंगलवार को कराया भर्ती

    रविवार को ग्रामीण डाक्टर से पीड़िता का इलाज करवाया गया। सोमवार दोपहर बाद पीड़िता का पेट फूलने लगा और काफी दर्द होने लगा। इसके बाद स्वजन गांव के एक समाजसेवी के पास पंचायती के लिए लेकर गए। समाजसेवी ने पहले इलाज कराने की सलाह दी। मंगलवार की दोपहर किशोरी को इलाज के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    पांच में से दो आरोपित नाबालिग

    रामगढ़ थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान पर गांव के पांच और जामा के अंतर्गत पूर्णिया गांव के एक युवक समेत छह पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। इसमें दो आरोपित नाबालिग है। पुलिस ने बुधवार को राष्ट्रपति किस्कु, जरमन किस्कु, विनोद हेंब्रम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और दोनों नाबालिग आरोपित को बाल सुधार गृह भेजा है। वहीं, रफाएल टुडू अब भी फरार है। सभी आरोपितों ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पीड़िता मध्य विद्यालय ठाड़ीहाट में सातवीं कक्षा में पढ़ती है।

    देरी से सूचना देना शर्म की बात

    बुधवार को थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय पीड़िता के घर पहुंचे और वहां से खून से सने कई कपड़े जब्त किए।बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी महेश्वर महतो ने पीड़िता के गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक की। एसडीओ ने कहा कि गांव में यदि किसी प्रकार की घटना होती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें। यदि पुलिस को नहीं देना चाहते तो आंगनबाड़ी सेविका या ग्राम प्रधान को दें। गांव में शनिवार को किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म होता है और इसकी जानकारी मंगलवार को होती है। यह बहुत ही शर्म की बात है। इतनी बड़ी घटना को पंचायती करके सुलझाना सही नहीं है। इससे समाज में कुकर्म करने वालों का मनोबल और बढ़ेगा।

    comedy show banner
    comedy show banner