विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dumka News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक चालक की दर्दनाक मौत, ग्रामीण कर रहे मुआवजे की मांग

Published: Sat, 26 Jul 2025 03:52 PM (IST)

दुमका के जामा थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से डोमन भंडारी नामक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो ...और पढ़ें

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत। जागरण फोटो
ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत। जागरण फोटो

HighLights

  1. ट्रैक्टर की टक्कर से डोमन भंडारी की मौत |
  2. ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की |
  3. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा |

संवाद सहयोगी, जामा( दुमका)। जामा थाना क्षेत्र के आसनसोल कुरुवा और बहिंगा के बीच पालोजोरी जाने वाली मुख्य सड़क पर शनिवार की सुबह एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से दुधानी गांव के डोमन भंडारी की मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटन के बाद मौके पर जमा हुए ग्रामीणों ने सरकार से मृतक के स्वजन को अविलंब मुआवजा देने की मांग की। जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय डोमन भंडारी मोटरसाइकिल से आसनसोल कुरुवा की ओर जा रहा था।

इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। इस घटना में डोमन के सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। इधर घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। डोमन भंडारी अपने पीछे पत्नी सहित दो बच्चों को छोड़ गया है।

घटना की जानकारी मिलने पर जामा थाना के थाना प्रभारी अजित कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फूलोझानो मेडिकल कॉलेज व अस्पताल दुमका भेज दिया।

यह भी पढ़ें- Jharkhand News: नहर में नहाते समय डूबने से चार युवकों की दर्दनाक मौत