विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dhiraj Sahu Case: धीरज साहू मामले में CM हेमंत सोरेन ने दी पहली प्रतिक्रिया, विधानसभा चुनावों के नतीजे पर बोले- अभी खेल बाकी है...

By Arijita SenEdited By: Arijita Sen
Published: Wed, 13 Dec 2023 03:08 PM (IST)Updated: Wed, 13 Dec 2023 03:33 PM (IST)

झारखंड से कांग्रेस के राज्‍यसभा सदस्‍य धीरज साहू के ठिकानों से भारी मात्रा में नकदी जब्‍त होने के बाद से ...और पढ़ें

झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की फाइल फोटो।
झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की फाइल फोटो।

जासं, दुमका। झारखंड से कांग्रेस के राज्‍यसभा सदस्‍य धीरज साहू के लोहरदगा वाले आवास पर आज इनकम टैक्‍स की रेड चल रही है। लोहरदगा के थाना टोली स्थित उनके आवास में टीम जिओ सर्विलांस सिस्‍टम के जरिए जांच कर रही है। दीवार से लेकर जमीन तक को खंगाला जा रहा है क्‍योंकि अधिकारियों को शक है कि जमीन के अंदर या दीवारों के पीछे बेशकीमती धातुएं होंंगी। 

पांच राज्यों का चुनावी नतीजा सेमीफाइनल है: हेमंत सोरेन

धीरज साहू प्रकरण पर मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि फिलहाल आयकर विभाग इस मामले को देख रहा है।

इसी के साथ दुमका से जामताड़ा के लिए रवाना होते समय विधानसभा चुनावों पर अपनी बात रखते हुए उन्‍होंने कहा कि पांच राज्यों का चुनावी नतीजा सेमीफाइनल है। सेमीफाइनल में जीतने वाली टीम फाइनल भी जीतेगी इसकी कोई गारंटी नहीं होती। अभी बहुत खेल बाकी है। 

दुमका से जामताड़ा पहुंचे सीएम

गौरतलब है कि मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को 'आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत दुमका पहुंचे हुए थे।

यहां हठकोरैया मैदान में आयोजित शिविर में उन्‍हें जनता को संबोधित करते हुए कई बातें कही। इस दौरान उन्‍होंने उपस्थित जनता से संथाली भाषा में बात की और साथ ही केंद्र सरकार पर जमकर निशाना भी साधा। 

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

जिले के निवासियों को देंगे करोड़ों का तोहफा

आज दोपहर में दुमका से जामताड़ा के लिए वह रवाना हो गए हैं। मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन आज जामताड़ा के नाला में कुल 634.33 करोड़ रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण करेंगे। साथ ही कार्यक्रम में 452 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन भी होना है।

सीएम सोरेन 68 योजनाओं का उद्घाटन एवं 24 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा कुल 635 करोड़ रुपए का परिसंपत्तियों का वितरण होना है, जिसमें 233.94 करोड़ रुपए की 24 योजनाओं का शिलान्यास तथा 218 करोड़ रुपए की लागत का निर्माण किए गए68 योजनाओं का उद्घाटन शामिल हैं। कुल 452 करोड़ रुपए का शिलान्यास एवं उद्घाटन शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Dhiraj Sahu News: धीरज सा‍हू के लोहरदगा वाले घर में स्‍कैनिंग मशीन से जांच जारी, गेट के बाहर तैनात किए गए CISF के जवान

यह भी पढ़ें: 'चुनाव के लिए कमर कस लें, होगी आर-पार की लड़ाई', हेमंत सोरेन की केंद्र को ललकार; कहा- बकाया राशि छीन लेंगे हम