Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'Ram Mandir के नाम पर भाजपा कर रही जनता को गुमराह', झारखंड की सीता बोलीं- हम ही आएंगे आपके काम

    Updated: Mon, 15 Jan 2024 08:02 PM (IST)

    MLA Sita Soren said on Ram Mandir जामा विधायक सीता सोरेन ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड यहां के आदिवासी एवं मूलवासियों का राज्य है। झारखंड मक्ति मोर्चा के सुप्रीमो शिबू सोरेन ने यहां के गरीबों के विकास के लिए आंदोलन कर अलग राज्य बनवाया है। हालांकि इसके बाद भी झारखंड का विकास होना अभी बाकी है।

    Hero Image
    रामगढ़ के कुशमाहा बदरा में सोमवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करती जामा विधायक सीता सोरेन।

    संवाद सहयोगी, रामगढ़ (दुमका)। भारतीय जनता पार्टी राम मंदिर का सपना दिखाकर जनता को गुमराह कर रही है। भाजपा कभी भी झारखंड का विकास नहीं चाहती। उक्त बातें रामगढ़ के कुशमाहा बदरा मैदान में आयोजित खेलकूद कार्यक्रम में जामा विधायक सीता सोरेन ने कही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जामा विधायक सीता सोरेन ने कहा कि झारखंड यहां के आदिवासी एवं मूलवासियों का राज्य है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो शिबू सोरेन ने यहां के गरीबों के विकास के लिए आंदोलन कर अलग राज्य बनवाया है। इसके बाद भी झारखंड का विकास होना अभी बाकी है। झारखंड में बीजेपी ने कभी भी विकास नहीं होने दिया।

    सोरेन सरकार के इस कार्यक्रम का किया जिक्र

    उन्होंने आगे कहा कि जब से राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार बनी है, तब से विकास की गति तेज हुई है। हेमंत सोरेन राज्य के निचले तबके के लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए तीन साल से लगातार 'आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार' कार्यक्रम का आयोजन कर रही है ताकि गांव के लोगों को उनके गांव में ही सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा सके।

    झामुमो ने बनाया जल-जंगल और जमीन को मुद्दा

    सीता सोरेन ने कहा कि राज्य में हेमंत सोरेन ने सर्वजन पेंशन योजना लागू कर पेंशन की समस्या का समाधान कर दिया। सरकार ने कई नई योजनाएं जैसे अबुआ आवास योजना, गुरुजी छात्र क्रेडिट कार्ड और सावित्रीबाई फुले समृद्धि योजना लागू कर यहां के लोगों को लाभ दिया है। झामुमो हमेशा जल, जंगल, जमीन की रक्षा की बात करती है।

    सीता सोरेन ने कहा कि यह चुनावी साल है। इसलिए यहां के लोग किसी बाहरी पार्टी के बहकावे में ना आएं। क्षेत्रीय पार्टी ही राज्य का विकास कर सकती है। इस दौरान प्रखंड प्रमुख बाबूलाल मुर्मू, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष शिवलाल मरांडी, विधायक प्रतिनिधि नंदकिशोर साह, नंदलाल राउत, छोटेलाल मंडल, चार्लेश बेसरा समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें -'अयोध्‍या से राजकुमार निकले, जब शबरी और निषाद का सानिध्‍य मिला तब...', पीएम बोले आदिवासियों के लिए कही यह बात

    यह भी पढ़ें - कटिहार में लुढ़का पारा: शीतलहर से अस्‍त-व्‍यस्‍त हुआ जनजीवन, ठिठुर रहे लोग; कोहरे से रफ्तार पर लगी ब्रेक

    comedy show banner
    comedy show banner