Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कटिहार में लुढ़का पारा: शीतलहर से अस्‍त-व्‍यस्‍त हुआ जनजीवन, ठिठुर रहे लोग; कोहरे से रफ्तार पर लगी ब्रेक

    Updated: Mon, 15 Jan 2024 06:51 PM (IST)

    Bihar Weather Updates कटिहार में शीतलहर के बीच कड़ाके की सर्दी से लोग ठिठुर रहे हैं। रविवार को न्‍यूनतम तापमान लुढ़क कर 10 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सोमवार सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। सड़कों पर दृश्‍यता बेहद कम रही जिस कारण वाहन रेंगते हुए नजर आए। कोहरे के साथ गलन ने आम जनमानस को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया।

    Hero Image
    Bihar Weather Updates: शहीद चौक पर छाया कुहासे का चादर

    संवाद सहयोगी, कटिहार। जिले में पिछले चार दिनों से तापमान में गिरावट से ठंड का कहर बढ़ गया है। बर्फीली हवा में लोग बुरी तरह ठिठुरने लगे है। सोमवार को भी पूरा जिला शीतलहर की चपेट में रहा। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक दर्ज किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही पछुआ हवा ने कनकनी बढ़ा दी है। रविवार शाम से लेकर सोमवार दोपहर तक घना कोहरा छाया रहा, जिस कारण दृश्यता में कमी के चलते वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गई। शीतलहर के कारण सोमवार दोपहर तक लोग घरों में दुबकने को विवश हुए। जिले का तापमान अधिकतम 20 डिग्री तथा न्यूनतम 10 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रात में एक डिग्री तापमान में गिरावट की संभावना जताई गई।

    मौसम वैज्ञानिकों ने अभी कुछ दिन और मौसम का मिजाज इसी तरह रहने की संभावना जताई है। ठंड बढ़ने से सबसे ज्यादा गेहूं व मक्का की खेती करने वाले किसानों में खुशी है। जबकि आलू की खेती करने वाले किसान ठंड व कुहासा के कारण आलू की फसल बर्बाद होने की आशंका से सशंकित है।

    मौसम विज्ञानियों ने के मुताबिक, 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवा ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। शाम ढलते ही सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। फुटपाथ पर जीवन यापन करने वाले लोगों की परेशानी ठंड ने और बढ़ा दी है। बाजार में रूम हीटर और गीजर आदि की मांग बढ़ गई है।

    यह भी पढ़ें - Bihar Train News: हावड़ा-रक्सौल और कोलकाता-गोरखपुर एख्सप्रेस का रूट बदला, 23 जनवरी तक ट्रेन संचालन प्रभावित

    यह भी पढ़ें -'भारत पहले सोने की चिड़िया थी, अब सोने का शेर बनेगा', बिहार के राज्यपाल ने PM मोदी के काम की तारीफ की