Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'भारत पहले सोने की चिड़िया थी, अब सोने का शेर बनेगा', बिहार के राज्यपाल ने PM मोदी के काम की तारीफ की

    Updated: Mon, 15 Jan 2024 06:10 PM (IST)

    प्रखंड के बलिदानियों के गांव बंगरा में सोमवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने देवशरण सिंह स्मारक समिति परिसर में 99.98 लाख की लागत से बनने वाले शहीद सम्मान भवन का शिलान्यास किया। इस दौरान समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि बंगरा गांव में आकर आज मेरी आंखें नम हो गईं। यह गांव अपने आप में धनवान है।

    Hero Image
    'भारत पहले सोने की चिड़िया थी, अब सोने का शेर बनेगा', राज्यपाल ने PM मोदी के काम की तारीफ की।

    संवाद सहयोगी, महाराजगंज (सिवान)। प्रखंड के बलिदानियों के गांव बंगरा में सोमवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने देवशरण सिंह स्मारक समिति परिसर में 99.98 लाख की लागत से बनने वाले शहीद सम्मान भवन का शिलान्यास किया।

    इस दौरान समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि बंगरा गांव में आकर आज मेरी आंखें नम हो गईं। यह गांव अपने आप में धनवान है, इस गांव के 31 रणबाकुड़ों ने देश को आजाद कराने के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि इस धुली को मेरे माथे पर लगाना चाहिए। फिर दोबारा इस गांव में आकर बलिदानियों को नमन करूंगा। उन्होंने आगे कहा कि भारत सोने की चिड़िया नहीं, बल्कि सोने का शेर बनेगा। हम सबको अपना योगदान देना होगा।

    पूरा देश एक दिशा में जा रहा है: राज्‍यपाल

    राज्‍यपाल ने कहा कि स्वतंत्रता के आज 75-76 वर्ष हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि भारत एक विकसित देश हो। विकसित भारत के लिए वे देश यात्रा कर रहे हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति आई है, वह बिहार के लिए अच्छी है, इससे बिहार का विकास हो रहा है। पूरा देश एक दिशा में जा रहा है, उसी दिशा में बिहार जा रहा है।

    इसके पूर्व राज्यपाल ने मंच पर स्वतंत्रता सेनानी मुंशी सिंह के चरण स्पर्श किए। इसके बाद राज्यपाल ने बंगरा गांव में बलिदानी रघुवीर सिंह की आदम कद प्रतिमा का अनावरण तथा रघुवीर सिंह पुस्तकालय का निरीक्षण किया।

    समारोह को संबोधित करते हुए सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा आज इस गांव की धरती तृप्त हो गई है कि महामहिम राज्यपाल इस कड़ाके की ठंड में भी पहुंच गए।

    उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही यह शहीद सम्मान भवन बनकर तैयार होगा इसका उद्घाटन महामहिम द्वारा ही किया जाएगा।

    समारोह को पूर्व मंत्री मंगल पांडेय, जिवेश मिश्रा, विधायक देवेशकांत सिंह, विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह,पूर्व सांसद अरुण सिंह, पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी, जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति के सी सिन्हा आदि ने संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन स्मारक समिति के अध्यक्ष के अध्यक्ष ई. सुगेंद्र कुमार सिंह ने किया।

    यह भी पढ़ें -

    'Nitish Kumar हमको चलता कर दिए; नहीं तो...', अफसरों के सामने ऐसे क्यों तमतमा गए जीतन राम मांझी?

    Lalu Yadav की पार्टी में Prashant Kishor ने लगाई सेंध, राजद सुप्रीमो को मुजफ्फरपुर में लगा बड़ा झटका