Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Indian Railways: जून के पहले हफ्ते में रद रहेंगी ये 4 ट्रेनें, 2 का बदला रूट; पढ़ें पूरी लिस्ट

    Updated: Sat, 31 May 2025 12:43 PM (IST)

    धनबाद में आद्रा रेल मंडल के विकास कार्यों के कारण जून के पहले हफ्ते में कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी तो कुछ के मार्ग में बदलाव किया गया है। भागा खानूडीह और गोमो के यात्रियों को इससे परेशानी होगी। कुछ मेमू ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द की गई हैं या देरी से चलेंगी।

    Hero Image
    आद्रा रेल मंडल में विकास कार्यों के कारण प्रभावित होंगी ट्रेनें

    जागरण संवाददाता, धनबाद। जून के पहले सप्ताह में चार ट्रेनें रद रहेंगी। दो ट्रेनों के मार्ग बदलेंगे जाएंगे। वहीं, दो ट्रेनें गंतव्य तक नहीं जाएंगी। आद्रा रेल मंडल में होने वाले विकास कार्यों के कारण तीन जून को दक्षिण पूर्व रेलवे की सेवाएं प्रभावित रहेंगी। भागा, खानूडीह व गोमो के यात्रियों को परेशानियों से जूझना होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रद की गई ट्रेनें

    • 68077 आद्रा-भागा मेमू तीन जून
    • 68088 भागा-आद्रा मेमू तीन जून
    • 68074 खानूडीह-भोजूडीह मेमू तीन जून
    • 68073 भोजूडीह-भागा मेमू तीन जून

    गंतव्य तक नहीं जाएंगी ये ट्रेन

    • तीन जून को 68071 आद्रा-खानूडीह मेमू आद्रा से भोजूडीह तक चलेगी।
    • तीन जून को 68072 भागा-आद्रा मेमू भागा के बदले भोजूडीह से आद्रा तक चलेगी।

    इन ट्रेनों का बदला रूट

    • तीन जून को 18116 चक्रधरपुर-गोमो एक्सप्रेस भोजूडीह, तलगड़िया व महुदा होकर चलेगी।
    • तीन जून को 18115 गोमो-चक्रधरपुर एक्सप्रेस महुदा, तलगड़िया व भोजूडीह होकर चलेगी।

    आज लेट चलेगी चंद्रपुरा-भोजूडीह मेमू, कल महुदा तक

    आद्रा रेल मंडल में विकास कार्यों के कारण शुक्रवार को 68079 भोजूडीह-चंद्रपुरा मेमू महुदा तक चलाई गई। वापसी में 68080 चंद्रपुरा-भोजूडीह मेमू महुदा से भोजूडीह तक चली।

    एक जून को भी भोजूडीह से महुदा तक चलेगी और वहीं से लौट जाएगी। दूसरी ओर, तेलो-चंद्रपुरा एवं चंद्रपुरा-जमुनियाटांड़ के बीच ट्रैफिक कम पावर ब्लाक के कारण शनिवार को 68080 चंद्रपुरा-भोजूडीह मेमू 105 मिनट विलंब से चलाई जाएगी।

    डुमरी: रेलवे बंद कर रहा अंडर पुल, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

    प्रखंड के लोहेडीह बस्ती और आसपास के गांव के ग्रामीणों का जीवन परेशानी में गुजर रहा है। रेलवे द्वारा रेल मार्ग चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है। लाइन के उस पार गांव में रह रहे लोगों के आवागमन के लिए पुराना अंडर पुल मात्र एक सहारा है।

    इसे विभाग बंद कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अंडर पुल पास होने से लगभग दो दर्जन गांव के लोगों को आने जाने में सहूलियत होगी, लेकिन रेलवे द्वारा अंडरपास नहीं बनाने के कारण गांव के लोगों में काफी आक्रोश है।