विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धनबाद में बन रहे बेहद सस्‍ते फ्लैट्स, लोन का इतंजाम कराने का जिम्‍मा नगर निगम के कंधे, 2024 में गृह प्रवेश

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Wed, 15 Feb 2023 09:18 AM (IST)

प्रधानमंत्री शहरी योजना के तहत बन रहे 320 किफायती फ्लैट्स में लाभुकों का गृह प्रवेश अगले साल होगा। इस दिशा ...और पढ़ें

बुधवार सुबह निर्माण स्‍थल पर पहुंची नगर विकास विभाग की टीम
बुधवार सुबह निर्माण स्‍थल पर पहुंची नगर विकास विभाग की टीम

जागरण संवाददाता, धनबाद। प्रधानमंत्री शहरी योजना के अंतर्गत बाबूडीह-बारामुड़ी में 320 किफायती फ्लैट्स बन रहे हैं। इस पर काम जारी है। यह कितनी तेजी से आगे बढ़ रहा है इस पर गौर फरमाने के लिए नगर विकास विभाग की टीम दो दिवसीय दौरे पर धनबाद पहुंची। बुधवार सुबह-सुबह ही टीम निर्माण स्थल पर पहुंच गई। दिनेश कुमार द्विवेदी एवं फरीद आलम ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम के साथ नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी मो अनीस भी उपस्थित थे। टीम ने कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

अगले साल लाभुकों का होगा गृह प्रवेश

निर्माण कर रही जुडको एजेंसी से कहा कि इस वर्ष निर्माण पूरा करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे हैं ताकि जरूरतमंदों को जल्‍द आवास मिल सके। टीम ने उम्मीद जताई कि मार्च 2024 में लाभुकों को गृहप्रवेश करा दिया जाएगा। इससे पहले मंगलवार को निगम सभागार में लाभुकों से टीम के सदस्यों ने बातचीत की। इस दौरान विभिन्न बैंक के पदाधिकारी भी शामिल हुए।

घर के लिए लोन दिलाने में नगर निगम करेगा मदद

इसमें कहा कि जो पैसे नहीं दे पा रहे हैं, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। नगर निगम ऐसे लाभुकों को ऋण दिलाने में मदद करेगा। लाभुकों ने ऋण लेने में हो रही समस्या से अवगत कराया। सभी को जरूरी दस्तावेज इकट्ठा कर ऋण के लिए आवेदन करने को कहा गया। जितनी जल्दी हो लाभुक अपनी किस्त जमा करें। इस अवसर पर नगर निगम से अमनदीप कुमार, जेई एवं जुडको के कर्मचारी मौजूद थे।

ऋण लेने में हो रही समस्या

किफायती आवास के लिए पहली किस्त दे चुके लाभुकों को ऋण लेने में समस्या हो रही है। अभी तक इसकी प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। बैंक भी तय नहीं है कि किस बैंक से लोन मिलेगा। नगर निगम की ओर से अभी तक कोई पहल नहीं की गई है। दरअसल, निगम की ओर से लेटर आफ रेकमेंडेशन के बाद ही बैंक से लोन मिलेगा। लाभुकों यह पत्र नहीं दिया गया है। हर दिन लाभुक निगम का चक्कर काट रहे हैं।

घर के लिए 25 लाभुकों का आवंटन अधर में लटका

320 लाभुकों में से 273 ने पहली किस्त जमा कर दी है। 11 लाभुकों ने निर्धारित तिथि तक किस्त जमा नहीं की। इसके लिए निगम की ओर से नोटिस भी दिया गया था। इसी तरह 14 लाभुकों ने निगम के साथ एग्रीमेंट भी नहीं किया। यह जरूरी था। दोनों को मिलाकर नगर निगम में 25 लाभुकों का आवंटन लटक गया है। प्रथम किस्त दे चुके लाभुकों को अब चार किस्त में 84 हजार 750 रुपये की चार किस्त देनी होगी। यह राशि बैंक लोन के माध्यम से देय होगा।

यह भी पढ़ें- धनबाद में घर को जैक के सहारे उठाया गया 5 फीट ऊपर, पानी भरने की समस्‍या से अनोखी टेक्‍नोलाॅजी ने दिलाया छुटकारा