Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक अप्रैल से चलेगी सियालदह-बीकानेर दुरंतो, टाइम टेबल बदला

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 27 Mar 2021 06:45 AM (IST)

    धनबाद हावड़ा-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस को दो अप्रैल से चलाने की घोषणा के बाद अब रेलवे ने धनबाद होकर चलने वाली सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दे दी है। सियालदह से नई दिल्ली होकर बीकानेर जानेवाली दुरंतो एक्सप्रेस एक अप्रैल से चलने लगेगी। वापसी में बीकानेर से इस ट्रेन की शुरुआत पांच अप्रैल से होगी।

    Hero Image
    एक अप्रैल से चलेगी सियालदह-बीकानेर दुरंतो, टाइम टेबल बदला

    जागरण संवाददाता, धनबाद : हावड़ा-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस को दो अप्रैल से चलाने की घोषणा के बाद अब रेलवे ने धनबाद होकर चलने वाली सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दे दी है। सियालदह से नई दिल्ली होकर बीकानेर जानेवाली दुरंतो एक्सप्रेस एक अप्रैल से चलने लगेगी। वापसी में बीकानेर से इस ट्रेन की शुरुआत पांच अप्रैल से होगी। दोनों ओर से पहले की तरह सप्ताह में चार-चार दिन चलेगी। ट्रेन नंबर और टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। सियालदह दुरंतो अब हावड़ा और सियालदह नई दिल्ली राजधानी के ठीक पीछे धनबाद आएगी। पहले की तुलना में अब लगभग डेढ़ घंटे पहले ही धनबाद पहुंच जाएगी। इस ट्रेन से अब आधे घंटे पहले धनबाद से नई दिल्ली पहुंच सकेंगे। बीकानेर भी लगभग एक घंटे पहले पहुंचाएगी। कब -कब चलेगी ट्रेन :

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    - सियालदह से रविवार, सोमवार, बुधवार व गुरुवार को चलेगी।

    - बीकानेर से सोमवार, मंगलवार, गुरुवार व शुक्रवार

    - पहले 12259 और 12260 नंबर से चलने वाली दुरंतो अब 02277 सियालदह-बीकानेर दुरंतो और 02278 बीकानेर-सियालदह एक्सप्रेस बनकर चलेगी। चुकाना होगा पहले की तरह फ्लेक्सी फेयर :

    दुरंतो में सफर के लिए यात्रियों को पहले की तरह फ्लेक्सी फेयर चुकाना होगा। यानी सीटें बुक होते ही किराए में बढ़ोतरी होगी। एक-दो दिनों में टिकटों की बुकिग शुरू हो जाएगी। टाइम टेबल :

    सियालदह-बीकानेर दुरंतो

    पहले अब

    सियालदह - शाम 6:30 शाम 5:00

    धनबाद - रात 9.51 रात 8:30

    नई दिल्ली - दिन 11:30 दिन 11.00

    बीकानेर - शाम 7:15 शाम 6.25 बीकानेर-सियालदह दुरंतो

    पहले अब

    बीकानेर - दोपहर 12:15

    नई दिल्ली - शाम 7:15 शाम 7:20

    धनबाद - सुबह 8:58 सुबह 9:12

    सियालदह - दोपहर 12:45 दोपहर 1:15