Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रिकवरी एजेंट हत्‍याकांड: सिंटू सिंह का चौंंकाने वाला खुलासा- अमन सिंह के गुर्गों ने चलाई थी उपेंद्र पर गोली

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Wed, 08 Feb 2023 09:19 AM (IST)

    उपेंद्र सिंह हत्‍याकांड में पुलिस ने सोमवार को नामजद आरोपित सिंटू सिंह को गिरफ्तार किया। उसने पूछताछ के दौरान मामले में अपने भाई पिंटू सिंह के अलावा प ...और पढ़ें

    Hero Image
    मृत रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह की फाइल फोटो

    जासं, धनबाद। रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह की हत्या में सोमवार की शाम भूली मोड़ से गिरफ्तार नामजद आरोपित सिंटू सिंह ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। साथ ही इस मामले में अपने भाई पिंटू सिंह के अलावा प्रिंस खान व कई अपराधियों के शामिल होने के बारे में बताया है। उसने बताया कि उपेंद्र की हत्या अमन सिंह के गुर्गों ने की है। सिंटू ने पुलिस को दिए स्वीकारोक्ति बयान में बताया है कि वह अपने भाई पिंटू सिंह के साथ रिकवरी एजेंट का काम करता है। उसका चचेरा भाई उपेंद्र सिंह यह काम पहले से करता था। शुरुआत में सब साथ काम करते थे, लेकिन बाद में दोनों अलग काम करने लगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह थी उपेंद्र और प्रिंस के बीच दुश्‍मनी की वजह

    सिंटू ने बताया, उपेंद्र हमेशा हम दोनों को परेशान करता था। वह रेलवे क्वार्टर में रहने वाले लोगों से भी रंगदारी वसूलता था। वहां हमारे और प्रिंस के भी कुछ लोगों को भी वह परेशान करने लगा। इसी बात को लेकर उपेंद्र व प्रिंस के बीच दुश्मनी हो गई थी। यह बात जब पिंटू को पता चली तो वह प्रिंस के साथ मिलकर काम करने लगा।

    पहले भी हुई थी उपेंद्र की हत्‍या की प्‍लानिंग

    साल 2018 में दोनों ने मिलकर उपेंद्र की हत्या की प्लानिंग की। इसके तहत राजेश चौहान समेत अन्य लोगों के सहयोग से होटल स्काईलार्क के पास उपेंद्र पर गोली चलाई थी, लेकिन वह बच गया था। इसके बाद उपेंद्र हम दोनों को मारना चाहता था।

    हत्या के दिन हो रही थी रेकी

    सिंटू ने बताया कि हत्या के एक दिन पहले ही पिंटू घर से बाहर चला गया था। हत्या के दिन पिंटू उपेंद्र की हर गतिविधि की जानकारी शूटरों को दे रहा था। उपेंद्र पर गोली चलाने वाले सभी अमन के शूटर थे। हत्या के बाद हम दोनों फरार हो गए। सिंटू ने बताया है कि शूटरों का नाम उसे पता नहीं है। प्रिंस, मेजर, आशीष या फिर उसका भाई पिंटू सिंह ही शूटरों को पहचानता है।

    यह भी पढ़ें- उपेंद्र सिंह हत्याकांड: सिंटू के निशानदेही पर पुलिस कर रही पिंटू की तलाश, बार-बार लोकेशन बदल दे रहा चकमा