Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रेलवे ने किया शक्तिपुंज एक्सप्रेस के रूट में बदलाव, घने कोहरे के कारण दस घंटे से भी ज्यादा लेट हैं ये ट्रेनें

    By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Wed, 21 Dec 2022 02:46 PM (IST)

    शक्तिपुंज एक्सप्रेस के रूट में रेलवे ने फिर बदलाव किया है। इस महीने अलग-अलग दिनों में रूट बदलने और नियमित मार्ग से चलने की सूचना जारी की गई है। घने कोहरे के कारण राजधानी दुरंतो जैसी ट्रेनें दस घंटे से भी ज्यादा लेट चल रही हैं।

    Hero Image
    घने कोहरे के कारण दस घंटे से भी ज्यादा लेट चल रही ट्रेनें।

    धनबाद, जागरण संवाददाता: हावड़ा से जबलपुर जाने वाली शक्तिपुंज एक्सप्रेस को दो दिनों तक नियमित रूट से चलाने के बाद रेलवे ने फिर इसमें बदलाव किया है। पहले 29 दिसंबर तक धनबाद-गया होकर चलाने की घोषणा के बाद अचानक दो दिनों के लिए नियमित रूट से चलाया गया। अब इस महीने अलग-अलग दिनों में रूट बदलने और नियमित रूट से चलने की सूचना जारी की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन मार्गों से चलेगी ट्रेन

    हावड़ा से जबलपुर जानेवाली शक्तिपुंज एक्सप्रेस 21, 23 और 28 दिसंबर को धनबाद-चंद्रपुरा के नियमित मार्ग से होकर चलेगी। वापसी में जबलपुर से हावड़ा जानेवाली ट्रेन 21, 22 और 27 दिसंबर को निर्धारित मार्ग से चलेगी। अन्य तिथियों में धनबाद से गया होकर चलेगी। पहले 29 दिसंबर तक दोनों ओर से मार्ग बदला गया था। अब हावड़ा और जबलपुर से 28 दिसंबर से ही नियमित मार्ग से चलेगी।

    दस घंटे लेट चल रही ट्रेनें

    दूसरी ओर, उत्तर भारत में घने कोहरे का असर ट्रेनों पर दिखने लगा है। मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ राजधानी और दुरंतो जैसी वीआइपी ट्रेनें भी कोहरे में फंस कर 10 घंटे से अधिक लेट चल रही हैं। नई दिल्ली सियालदह राजधानी, हावड़ा राजधानी और दुरंतो 10 घंटे लेट होने से सुबह के बदले शाम में धनबाद पहुंच रही हैं। मंगलवार शाम भी नई दिल्ली से दोनों राजधानी एक्सप्रेस लेट खुलीं, जिसके कारण बुधवार को ये ट्रेने लेट आएंगी। दून, गंगा-सतलज समेत दूसरी ट्रेनें भी घंटों लेट चलने से देर से पहुंचेंगी।

     आज लेट आनेवाली ट्रेनें 

    1. 12314 नई दिल्ली सियालदह राजधानी मंगलवार को रात 8:20 पर रवाना हुई। इस ट्रेन के बुधवार दोपहर 3:59 पर आने की संभावना है। आगमन समय में फेरबदल संभावित है।

    2.12302 नई दिल्ली हावड़ा राजधानी मंगलवार को शाम 7:35 पर खुली। इस ट्रेन के बुधवार को दोपहर 3:09 धनबाद पहुंचने की संभावना है, और लेट भी हो सकती है। 

    3.12260 बीकानेर-सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस लगभग छह घंटे लेट चल रही है। इस ट्रेन के आज दोपहर 2:36 पर आने की संभावना जताई गई है। 

    4. 13010 दून एक्सप्रेस लगभग साढ़े पांच लेट चलने की वजह से मंगलवार देर रात के बदले बुधवार सुबह 6:22 पर धनबाद आएगी। लेटलतीफी बढ़ सकती है। 

    5. मंगलवार को रवाना हुई 13308 फिरोजपुर कैंट-धनबाद गंगा सतलज एक्सप्रेस 7 घंटे 15 मिनट लेट चल रही है। इस ट्रेन के गुरुवार दोपहर 12 बजे तक आने की संभावना है।   

    6. 13152 जम्मूतवी -कोलकाता एक्सप्रेस आठ घंटे से ज्यादा लेट चल रही है। इस ट्रेन के आज शाम छह बजे के बाद आने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें: बंगाल, झारखंड व बिहार को गुजरात से जोड़ने वाली पारसनाथ एक्सप्रेस में हुआ ये बदलाव, इन 6 गाड़ियों के बदले रूट