Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Indian Railways IRCTC: झारखंड के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, रेलवे बोर्ड ने रांची-हावड़ा इंटरसिटी को दिखाई हरी झंडी

    By MritunjayEdited By:
    Updated: Tue, 24 Aug 2021 06:23 PM (IST)

    Indian Railways IRCTC कोरोना काल में बंद हुई ज्यादातर ट्रेनों के चलने के साथ ही रेलवे उनके टाइम टेबल में बदलाव कर रही है। ऐसे में हावड़ा रांची इंटरसिटी के टाइम टेबल में भी बदलाव हो सकता है। हालांकि यह बदलाव आंशिक ही होगा।

    Hero Image
    रांची-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस और महुदा जंक्शन ( फाइल फोटो)।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। रांची से हावड़ा जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को रेलवे बोर्ड का ग्रीन सिग्नल मिल गया है। मंगलवार को दक्षिण पूर्व रेलवे से आधिकारिक तौर पर इस ट्रेन के चलने की तारीख की घोषणा हो सकती है। रांची से हावड़ा जाने वाली ट्रेन तकरीबन डेढ़ साल से बंद है। अब इतने महीने बाद रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन को चलाने की मंजूरी दी है। रांची हावड़ा इंटरसिटी के चलने से रांची के साथ-साथ बोकारो, चंद्रपुरा, महुदा और भोजूडीह के यात्रियों को हावड़ा के साथ-साथ बांकुड़ा, विष्णुपुर, आद्रा, मेदिनीपुर और खड़कपुर तक पहुंचने के लिए एक और सीधी ट्रेन मिल जाएगी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सप्ताह में 3 दिन चलेगी ट्रेन हावड़ा रांची इंटरसिटी

    यह ट्रेन पहले भी सप्ताह में 3 दिन चलती थी। मार्च, 2020 में लॉकडाउन के दाैरान देशभर के ट्रेनों के साथ इसका परिचालन भी रोक दिया गया था। अब रेलवे ने सुध ली है। रविवार , सोमवार और मंगलवार को दोनों ओर से ट्रेन का परिचालन होता था। इस बार भी हफ्ते में 3 दिन ही चलेगी। 

    टाइम टेबल में हो सकता है बदलाव

    कोरोना काल में बंद हुई ज्यादातर ट्रेनों के चलने के साथ ही रेलवे उनके टाइम टेबल में बदलाव कर रही है। ऐसे में हावड़ा रांची इंटरसिटी के टाइम टेबल में भी बदलाव हो सकता है। हालांकि यह बदलाव आंशिक ही होगा। दोनों ओर से इस ट्रेन के परिचालन में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। 

    महुदा स्टेशन पर धनबाद के यात्री पकड़ेंगे ट्रेन

    यह ट्रेन धनबाद रेलवे स्टेशन नहीं आएगी। धनबाद जिले के महुदा रेलवे स्टेशन से होकर यह ट्रेन गुजरेगी। महुदा में इसका ठहराव है। यहां से धनबाद के यात्रियों का सफर शुरू होगा। महुदा रेलवे स्टेशन धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग-एनएच-32 पर अवस्थित है। 

    • हावड़ा से दोपहर 12:50 पर खुलेगी। खड़गपुर, मेदिनीपुर, बांकुड़ा होकर शाम 6:34 पर महुदा, 7:14 पर चंद्रपुरा, 7:50 पर बोकारो और रात 10:15 रांची पहुंचेगी।
    • रांची से सुबह 5:45 पर खुलेगी। सुबह 7:45 पर बोकारो, 8:23 चंद्रपुरा, 8:50 महुदा होकर दोपहर 3:15 पर हावड़ा पहुंचेगी।