Gangs of Wasseypur: प्रिंस खान की धमकियों से परेशान हुई पुलिस, शहर में जगह-जगह शुरू हुई छापेमारी
प्रिंस खान ने एक ऑडियो जारी कर इकबाल को धमकी दी थी कि वह उसे व उसके परिवार को खत्म कर देगा। इकबाल बीते बुधवार को हुई गोलीबारी की घटना में घायल है और ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, धनबाद। वासेपुर गैंग्स के प्रिंस खान व गोपी की तलाश में बैंकमोड़ पुलिस शहर के संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही, ऐसे तो पुलिस को यकीन है कि प्रिंस विदेश भागा है। बावजूद आशंका दूर करने के लिए पुलिस प्रिंस के अलावा गोपी खान तथा रितिक को ढूंढ रही है। इसके अलावा प्रिंस खान के तकरीबन एक दर्जन सहयोगियों को ढूंढ़ा जा रहा है।
प्रिंस की तलाश में पुलिस की जगह-जगह छापेमारी
उसके सभी सहयोगियों का नाम नया बाजार के जमीन कारोबारी नन्हें हत्याकांड में आया था। बैंकमोड़ पुलिस उन सभी को कांड में अप्राथमिक आरोपित भी बनाया है। कमर मखदूमि रोड स्थित प्रिंस खान के घर पर भी पुलिस कई बार गई, लेकिन घर में कोई नहीं था। इधर फहीम के पुत्र पर गोली चलने की घटना को लेकर पुलिस एक बार फिर वासेपुर में हथियार ढूंढ रही है।
प्रिंस ने इकबाल को दी थी धमकी
दरअसल, कुछ दिन पूर्व प्रिंस खान ने ऑडियो जारी कर फहीम खान के पुत्र इकबाल खान को धमकाया था। ऑडियो जारी कर प्रिंस ने इकबाल को चेतावनी दी थी कि उसने उसकी हत्या के लिए कई अत्याधुनिक हथियार मंगवाया है। पुलिस अब उसी हथियार को ढूंढ़ रही है।
पिछले 2 दिनों के अंतराल में हथियार बरामदगी के लिए पुलिस प्रिंस खान के गुर्गों के घर भी छापेमारी की है। कई संदिग्ध जगहों पर पुलिस ने गोपी खान, रितिक तथा प्रिंस खान के गुर्गों की तलाश कर रही है। प्रिंस खान के लोकल नेटवर्क में शामिल लोगों को भी पुलिस ढूंढ रही है।
इकबाल व बबलू को गोली मारने की घटना में दो भेजे गए जेल
इधर इकबाल व बबलू को गोली मारने के मामले में नामजद आरोपित मोहम्मद आजम व शाहिद रजा उर्फ डाकू को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है। दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इकबाल को ठिकाने लगाने से पहले दोनों ने उसकी रेकी की थी।
जमीन के धंधे में इकबाल का वर्चस्व बढ़ रहा था इसलिए प्रिंस खान ने उसे रास्ते से हटाने का आदेश दिया था। गौरतलब है कि इस दौरान बबलू की जहां मौत हो गई थी, वहीं इकबाल अभी मिशन अस्पताल दुर्गापुर में इलाजरत है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।