राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का धनबाद आगमन पर हुआ भव्य स्वागत, IIT ISM के दीक्षा समारोह में होंगी शामिल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आईआईटी आईएसएम धनबाद के 45वें दीक्षांत समारोह में भाग लेने पहुंचीं। राज्यपाल संतोष गंगवार और मंत्री सुदिव्य कुमार ने उनका स्वागत किया। शहर को सजाया गया और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। राष्ट्रपति ने समारोह में छात्रों को संबोधित किया जिसके लिए 1500 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी।

जागरण टीम, धनबाद। आईआईटी आईएसएम के दीक्षा समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू धनबाद पहुंची गई हैं। उनके साथ राज्यपाल संतोष गंगवार भी साथ है। बरवाअड्डा हवाई पट्टी पर उनकी अगवानी झारखंड सरकार के नगर विकास विभाग मंत्री सुदिव्य कुमार ने की।
द्रौपदी मुर्मू यहां भारतीय वायु सेना के हेलिकॉप्टर से पहुंची। तीन हेलिकॉप्टर ने यहां लैंड किया। पहले एक हेलिकॉप्टर आया, फिर दूसरा और तीसरे हेलिकॉप्टर ने लैंड किया। एक हेलिकॉप्टर आसमान में चक्कर लगाता रहा और दूसरा व तीसरा लैंड हुआ।
इन लोगों ने किया स्वागत
हवाई पट्टी पर झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, सचिव अमिताभ कौशल, आइजी अखिलेश कुमार झा, आइजी क्रांति कुमार गढ़ीदेशी, आयुक्त पवन कुमार, उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने पुष्प गुच्छ देकर राष्ट्रपति व राज्यपाल का स्वागत किया।
राष्ट्रपति अपने निर्धारित समय से आधे घंटे विलंब से आईएसएम के लोअर ग्राउंड में बने पंडाल में पहुंचीं। उनके साथ राज्यपाल संतोष गंगवार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य सोनू, आईआईटी आईएसएम के बोर्ड आफ गवर्नर प्रो. प्रेम व्रत, निदेशक प्रो सुकुमार मिश्रा उपस्थित रहेंगे।
राष्ट्रपति दीक्षा समारोह में होंगी शामिल
आईआईटी आईएसएम के 45वां दीक्षा समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी। उनकी अगवानी को लेकर पूरा धनबाद तैयार है। आईआईटी आईएसएम समेत उनके आवागमन के रास्ते को भव्य तरीके से सजाया गया है।
वहीं, प्रशासन का पूरा अमला उनके स्वागत के लिए बरवाअड्डा स्थित हवाई पट्टी पर तैनात है। राज्य के नगर विकास विभाग मंत्री सुदिव्य कुमार और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद हैं।
राष्ट्रपति के हवाई पट्टी पहुंचने के बाद उन्हें सड़क मार्ग से यहां से बरटांड़, रणधीर वर्मा चौक, पुलिस लाइन होते हुए आईआईटी आईएसएम तक ले जाया जाएगा। इस रूट पर सुबह से ही वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है।
इस रास्ते पर पड़ने वाली सारी दुकानें बंद है। पूरे रास्ते में पुलिस अधिकारियों व जवानों को लगाया गया है। कट अथवा मोहल्ला में निकलने वाले रास्ते को बैरिकेड कर दिया गया है। सड़क के दोनों तरफ झारखंड सरकार की योजनाओं के प्रचार से संबंधित बोर्ड लगाए गए हैं।
दीक्षांत कार्यक्रम में 1500 लोगों के बैठने की व्यवस्था
आईआईटी आईएसएम के दीक्षांत समारोह के लिए संस्थान का पेनमैन ऑडिटोरियम तैयार है। सभागार छात्रों, अभिभावकों और संस्थान के कर्मचारियों से भर चुका है। अधिकतर लोग खड़े होकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण का इंतजार कर रहे हैं। यहां 1500 लोगों के बैठने की व्यवस्था है।
समारोह के लिए 65 अभिभावकों का बना पास
दीक्षा समारोह में 65 अभिभावकों के लिए पास बना है। राष्ट्रपति से प्रेसिडेंट मेडल समेत अन्य मेडल लेने वाले प्रियांशु व आयुष के माता-पिता और प्रतीक की फैमिली कार्यक्रम स्थल में पहुंच चुकी है।
उधर, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत गेट पर कई नेता व अन्य लोगों को अंदर आने से रोक दिया गया है। राष्ट्रपति के आगमन का जीरो आवर शुरू होते ही अलर्ट जारी कर दिया गया। आईएसएम के सभी गेट समेत रूट में विशेष निगरानी की टीम पेट्रोलिंग कर रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।