Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dhanbad News: इलाज के दौरान प्रेग्नेंट महिला की मौत, परिजनों ने हॉस्पिटल में किया हंगामा

    Updated: Thu, 17 Jul 2025 03:52 PM (IST)

    मैथन में कुमारधुबी हॉस्पिटल में 21 वर्षीय प्रेग्नेंट महिला सामोली दास की इलाज में लापरवाही के कारण मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि सामोली को सुबह पेट दर्द होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ ऑपरेशन के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और सुबह उसे मृत घोषित कर दिया गया। स्वजनों और ग्रामीणों ने हॉस्पिटल में तोड़फोड़ की और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया।

    Hero Image
    कुमारधुबी हॉस्पिटल में गर्भवती महिला की मौत। जागरण फोटो

    जागरण संवाददाता, मैथन (धनबाद)। एग्यारकुंड क्षेत्र के गलफरबाड़ी मोड़ के समीप स्थित कुमारधुबी हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड में गुरुवार को 21 वर्षीय प्रेग्नेंट महिला सामोली दास की मौत हो गई।

    परिजनों और ग्रामीणों ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। हॉस्पिटल में तोड़फोड़ की। इस दौरान डॉक्टर और सभी कर्मचारी डरकर भाग गए। स्वजनों का बताया कि सामोली दास छह माह की गर्भवती थी।

    बुधवार की सुबह करीब छह बजे अचानक उसके पेट में दर्द शुरू हो गया। इसके बाद उसे सुबह आठ बजे कुमारधुबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जांच करने के बाद डॉक्टर ने बताया कि सामोली का बच्चा पेट में ही खराब हो गया है। ऑपरेशन करके निकालना होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके लिए स्वजन राजी हो गए। ऑपरेशन करने के बाद सामोली नॉर्मल हो गई। आईसीयू में वह शाम चार बजे तक ठीक थी। इस दौरान उसने सभी से बात की। इसी बीच रात में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। सुबह करीब नौ बजे डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    स्वजनों का आरोप है कि रात में डॉक्टर और स्टॉफ ने सामोली की देखभाल ठीक से नहीं की। जिससे उसकी जान चली गई। मौत की खबर सुनकर काफी संख्या में स्वजन और आसपास के ग्रामीण जुट गए और हंगामा करने लगे। यह देख डॉक्टर और अधिकांश स्टाफ भाग गए।

    आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल शुरू कर दिया। हॉस्पिटल में तोड़फोड़ की। वे लोग इलाज करने वाले डॉक्टर और हॉस्पिटल मालिक को बुलाने की मांग कर रहे थे। सामोली की मौत के लिए इन को दोषी ठहरा रहे थे।

    प्राथमिकी दर्ज करने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि जब हॉस्पिटल में महिला के इलाज के लिए डॉक्टर नहीं थे तो मरीज को क्यों भर्ती कर लिया गया। इधर गलफरबाड़ी ओपी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर लोगों को समझाया।

    यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: सीतारामडेरा में फायरिंग और धमकी मामले में तीन अपराधी गिरफ्तार, दो पिस्तौल बरामद

    यह भी पढ़ें- चक्रधरपुर विधायक प्रतिनिधि समरेश पर हमले का हुआ खुलासा, कमलदेव गिरी की हत्या का बदला बना कारण