यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एटीएम मशीन से छेड़छाड़ करने के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल, डिस्पेंसर में सनमाईका टेप पैसे निकालने की थी कोशिश
Dhanbad News धनबाद के तोपचांची में एटीएम मशीन से छेड़छाड़ करने के आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। ...और पढ़ें

जासं, तोपचांची। तोपचांची चौक पर स्थित एचडीएफसी एटीएम में घुसकर एटीएम मशीन से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार अपराधी मो बिलाल से पुलिस ने पूछताछ के बाद कोर्ट भेज दिया। पुलिस ने उक्त मामले में बिलाल के अलावा मो तैयब, मो छोटू तथा स्विफ्ट कार मालिक सलमान खान के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
स्विफ्ट कार से आए थे अपराधी
पकड़े गए अपराधी के साथ-साथ नामजद सभी अपराधी बोकारो जिला के बालीडीह मकदूमपुर गौस नगर के रहने वाला है। पकड़े गए अपराधी मो बिलाल ने पुलिस को बताया कि घटना को अंजाम देने के लिए स्विफ्ट कार से अपने अन्य साथियों के साथ तोपचांची बाजार आए थे।
WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.
एटीएम मशीन से कर रहे थे छेड़छाड़
गाड़ी को दूर में खड़ा कर एटीएम में घुस कर उन्होंने एटीएम मशीन के डिस्पेंसर में सनमाईका टेप लगाने का प्रयास कर रहे थे। तभी ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया।
बिलाल ने बताया कि एटीएम के डिस्पेंसर में सनमाईका टेप लगाकर छोड़ देते थे। जब ग्राहक पैसा की निकासी करने एटीएम पहुंचता था।
पहले भी एटीएम से निकाल चुके हैं पैसे
ग्राहक का पैसा एटीएम के डिस्पेंसर में फंस जाता था जिसके बाद ग्राहक के बाहर निकलते ही दो से तीन मिनट के भीतर सारा पैसा हमलोग निकाल लेते थे।
उसने बताया कि इससे पूर्व भी दूसरे एटीएम में इसी तरह से पैसा निकालने का काम कर चुका है । पुलिस अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी कर रही है।
