झारखंड नहीं जाएंगे पीएम मोदी, इस वजह से टाल दिया दौरा; अब हेमंत और राहुल इस लोकसभा सीट पर लगाएंगे जोर
PM Modi Dhanbad visit प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 फरवरी को धनबाद नहीं आएंगे। उनका प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द हो गया है। विधायक राज सिन्हा ने इसकी पुष्टि की तो प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। इसी दिन राहुल गांधी की न्याय यात्रा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस समारोह के साथ जेएसएससी परीक्षा भी होने वाली है।

जागरण संवाददाता, धनबाद। 4 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धनबाद प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द हो गया है। विधायक राज सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है। साथ ही प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। प्रशासन की तरफ से कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारियां चल रही थी।
पीएम के आने की चल रही थी जोरदार तैयारी
यहां बरवाअड्डा में पीएम की सभा को लेकर टेंट पंडाल भी लगने लगे थे। 4 फरवरी को धनबाद में चार बड़े कार्यक्रम प्रधानमंत्री का सभा, सिंदरी में हर्ल प्लांट का उद्घाटन, राहुल गांधी की न्याय यात्रा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस समारोह के साथ जेएसएससी परीक्षा भी होने वाली है। चार बड़े कार्यक्रम होने के कारण भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम रद्द होने की बात कही जा रही है।
झारखंड में सियासी हलचल
जमीन घोटाला प्रकरण में इन दिनों मुश्किलों में घिरे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज दोपहर रांची पहुंचे। वह शनिवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। सोमवार को ईडी की टीम दिल्ली स्थित उनके आवास पर पहुंची। हेमंत सोरेन उन्हें नहीं मिले। टीम 13 घंटे तक डटी रही। दिल्ली में सीएम सोरेन पर ईडी की कार्रवाई को लेकर झारखंड में सियासी भूचाल आ गया। इसे लेकर आज विधायकों की बैठक भी हुई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।