Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोलगप्पे पर दिल दे बैठी लड़की को लेकर उड़ गया उज्जैन का ठेला वाला, प्रेमी-प्रेमिका के पीछे पड़ी गिरिडीह पुलिस

    By MritunjayEdited By:
    Updated: Sat, 12 Feb 2022 01:35 PM (IST)

    Giridih Love Story मध्य प्रदेश के उज्जैन का रहने वाला युवक गिरिडीह में ठेका पर गोलगप्पा बेचता था। गोलगप्पे पर गिरिडीह की लड़की का दिल आ गया। इसके बाद तो दोनों का रोज गोलगप्पे के ठेले पर मिलना-जुलना शुरू हुआ। वैलेंटाइन वीक में युवक लड़की को लेकर भाग निकला।

    Hero Image
    गिरिडीह की लड़की को लेकर भाग निकला मध्य प्रदेश का गोलगप्पा बिक्रेता ( प्रतीकात्मक फोटो)।

    जागरण संवाददाता, गिरिडीह। Giridih Love Story सड़क किनारे गोलगप्पे ( गुपचुप) के ठेले के पास लड़की को कब प्रेम हो गया पता नहीं चला। वह गोलगप्पा खाते-खाते ठेले वाले को अपना दिल दे बैठी। इसके बाद रोज-रोज गोलगप्पे खाने के बहाने मिलना-जुलना शुरू हुआ। प्रेम बढ़ता ही गया। अंत में दोनों ने वैलेंटाइन वीक में कुछ अलग करने का मन बनाया। और दोनों भाग निकले। लड़की के स्वजनों ने गिरिडीह पुलिस के पास गोलगप्पा बिक्रेता की शिकायत की है। प्रेम में फंसाकर लड़की को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। अब लड़की की बरामदगी के लिए पुलिस गोलगप्पा बेचने वाले की तलाश कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोलगप्पा खिलाकर चुरा लिया दिल

    ठेला लगाकर गोलगप्पा बेचने वाले युवक ने गुपचुप खिलाकर दिल दे बैठा। उनका प्रेम इस कदर परवान चढ़ा कि प्रेमिका को लेकर प्रेमी वहां से भाग निकला। इस संबंध में युवती के स्वजनों ने नगर थाने में आवेदन देकर युवती को बरामद करने और आरोपित को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है। आरोपित युवक मध्य प्रदेश के उज्जैन का रहने वाला है, जबकि युवती भंडारीडीह मोहल्ले की रहने वाली है।

    यह भी पढ़ें- दो बीवी वाले शौहर को छोड़ना नहीं चाहती तीसरी, काउंसलिंग के बाद मधुपुर महिला थाना को सवालों में घेरा

    उज्जैन से आकर ठेले पर बेच रहा था गोलगप्पा

    उज्जैन का युवक झारखंड के गिरिडीह में जिले में गोलगप्पा बेचने आया था। वह किराये पर मकान लेकर काफी दिनों से रह रहा था। वह सड़क किनारे ठेला लगाकर गोलगप्पा बेचने का काम करता था। इसी क्रम में दोनों को एक-दूसरे के नजदीक आए थे। बुधवार की शाम को युवती को यहां से भगाकर युवक लेकर गया। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। लड़की और गोलगप्पा बिक्रेता के मोबाइल लोकेशन के आधार पर तलाश की जा रही है। वैलेंटाइन वीक में दोनों की प्रेम कहानी गिरिडीह में चर्चा का विषय बन गया है।