Jharkhand Election 2024: धनबाद के टुंडी से राजनाथ सिंह ने भरी हुंकार, CM सोरेन पर लगाया झारखंड की प्रतिष्ठा पर दाग लगाने का आरोप
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी विकास महतो के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जनता से डबल इंजन की सर ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, धनबाद। टुंडी से भाजपा प्रत्याशी विकास महतो के पक्ष में चुनावी सभा करने के लिए केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को हाई स्कूल मैदान टुंडी पहुंचे। हाई स्कूल मैदान में बने हैलीपेड पर रक्षामंत्री का हेलीकाप्टर लैंड हुआ, जिसके बाद प्रत्याशी विकास महतो समेत अन्य पार्टी नेताओं ने रक्षामंत्री का जोरदार स्वागत किया।
रक्षा मंत्री ने पीएम मोदी के कार्यों को सराहा
भाजपा प्रत्याशी विकास महतो के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विकास को पहली बार देखा है और सुना है। यह विकास का लंबा सफर होगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपका प्रत्याशी नौजवान है, आपके विकास के लिए कार्य करेगा। इस दौरान राजनाथ सिंह ने जनता से डबल इंजन की सरकार बनाने की अपील की।
अल्बर्ट एक्का के नाम पर अंडमान के द्वीप का नाम
राज्य के स्थापना के 24 वर्ष पूरे हो गए हैं। अटल बिहारी वाजपेयी के अंदर आदिवासी समाज के प्रति काफी स्नेह था। यही कारण है कि उनकी जयंती पर झारखंड राज्य का गठन किया।
.jpg)
राजनाथ सिंह ने कहा कि अगले वर्ष से सारे देश में बिरसा मुंडा जयंती के आयोजन होगा। झारखंड के सम्मान में अंडमान के एक द्वीप का नाम परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का के नाम पर रखा गया है।
जब-जब झारखंड में अधिक मतदान हुआ है तब-तब स्थायी सरकार बनी है। इस बार भी ऐसा होगा। प्रधानमंत्री ने कई केंद्रीय योजनाओं की शुरुआत झारखंड से की है। ट्रेन और सड़क भी उन्हीं की देन है। 25 वर्षों से वे झारखंड में आ रहे हैं। पहले यहां कि सड़कें चलने लायक नहीं थी।
झारखंड की प्रतिष्ठा पर दाग
- बीते पांच साल में झारखंड की प्रतिष्ठा पर दाग लगा है। यहां के मुख्यमंत्री को जेल की हवा खानी पड़ी। हमारी सरकार को इनसे न तो जलन थी और न ही ईर्ष्या।
- झामुमो व कांग्रेस जैसे राजनीतिक दलों ने जनता की आंखों में धूल झोंका है। राजनीति सरकार बनाने के लिए नहीं कि जाती, बल्कि देश बनाने के लिए होती है। चंपाई सोरेन को इन्होंने निकाल दिया। उन्हें बेइज्जत करके झामुमो को क्या आनंद मिला।
हमारी कथनी और करनी एक
- केंद्र सरकार एक साल में किसान को 6,000 रुपये देती है। यह योजना जब लागू की गई तो झामुमो ने गलत अफवाह फैला दी। कांग्रेस और झामुमो सच बोलकर राजनीति नही करते।
- भाजपा ने जो घोषणा की है। उसे पूरा किया है। हमारी कथनी और करनी में अंतर नहीं है। अगर कांग्रेस कार्य करती तो यह देश धनवान होता। मोदी के आने के बाद पूरी दुनिया मे भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है।
102 टन सोना भारत आया
धनतेरस में 102 टन सोना इंग्लैंड की बैंक से भारत आया। इसके पूर्व यहां का सोना गिरवी रखा जाता था। राहुल कहते हैं कि भाजपा की सरकार संविधान बदल देगी। आरक्षण समाप्त होगा, पर भाजपा ने ऐसा कभी नहीं किया।
जाति जनगणना को लेकर कांग्रेस से सवाल
कांग्रेस बताए कि यदि आप जाति जनगणना करते हैं को किस जाति को कितना आरक्षण देंगे। हमारे मुख्यमंत्री रघुबर दास, अर्जुन मुंडा रहे। कभी आरोप नहीं लगा।
कांग्रेस नेता मीर घुसपैठियों को आरक्षण और गैस सिलेंडर देने की बात करते हैं। हमारी सरकार बनी तो ऐसों को हिंदुस्तान से बाहर निकाल देंगे। इस दौरान रक्षा मंत्री ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी की सरकार ने करिश्मा किया है।
हर राज्य में बनेगा झारखंड जोहर भवन
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुआ तो प्रधानमंत्री ने 4.5 घंटे के लिए युद्ध रुकवाकर 22,500 भारतीय छात्रों को वहां से बाहर निकाला। झूठ बोलकर राजनीति नहीं की जाती है। आंखों में धूल झोंककर हमने राजनीति नहीं की है।
चुनाव में लाखों-करोड़ों रुपये खर्च हो रहे हैं। विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ करने की चिंता प्रधानमंत्री ने की है। साथ ही पीएम मोदी ने हर राज्य में झारखंड जोहार भवन बनाए जाने की बात भी कही है।
ये भी पढ़ें
झारखंड विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण की रस्साकशी तेज, आधा दर्जन दलबदलू उम्मीदवारों पर कड़ी नजर

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।