Jharkhand Home Guard: झारखंड के होमगार्ड जवानों के लिए खुशखबरी, अब मिलेगा PF और रिटायरमेंट बेनिफिट
झारखंड के होमगार्ड जवानों को हेमंत सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। अब प्रदेश के 22 हजार होमगार्ड जवानों को भविष्य निधि और सेवानिवृत्ति लाभ दिया जाएगा। इसे लेकर सरकार के अवर सचिव किरण बोदरा ने गृहरक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा झारखंड को पत्र देकर प्रतिवेदन की मांग की है। राज्य सरकार के इस आदेश पर प्रदेश के होमगार्ड जवानों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

जागरण संवाददाता, धनबाद। झारखंड के होमगार्ड जवानों के लिए अच्छी खबर है। लंबे समय के बाद राज्य सरकार ने होमगार्ड जवानों को भविष्य निधि और सेवानिवृत्ति लाभ देने को तैयार हो गई है। मामले को लेकर सरकार के अवर सचिव किरण बोदरा ने गृहरक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा झारखंड को पत्र देकर प्रतिवेदन की मांग की है।
प्रदेश के 22 हजार जवानों को मिलेगा फायदा
इधर सरकार की तरफ से उपरोक्त आदेश जारी किए जाने के बाद से जवानों में खुशी है। भविष्य निधि और सेवानिवृत्ति का धनबाद के 900 जवानों के साथ-साथ राज्य भर के 22 हजार होमगार्ड जवानों को लाभ मिलेगा।
बोदरा की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि न्यायादेश के तहत भविष्य निधि और सेवानिवृत्ति लाभ दिया जाना है। इस मामले में विभाग कुछ बिंदुओं को स्पष्ट करे ताकि यह लाभ जवानों को दिया जा सके। विभाग इस मामले पर अपना मंतव्य समेत प्रतिवेदन उपलब्ध कराए।
जवानों में खुशी की लहर
राज्य सरकार के इस आदेश पर राज्य भर के होमगार्ड जवानों में खुशी देखी जा रही है। इस मामले को लेकर झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रवि मुखर्जी ने कहा कि सरकार के यह आदेश स्वागत योग्य है।
उन्होंने कहा कि काफी लंबे समय से होमगार्ड जवान बिहार समेत अन्य राज्यों की तरह भविष्य निधि और एक मुश्त सेवानिवृत्ति लाभ देने की मांग करते रहे हैं। अब जाकर झारखंड सरकार की ओर से इस मामले पर कार्रवाई शुरू की गई है।
उन्होंने गृह रक्षा वाहिनी झारखंड से भी आग्रह किया है कि अवर सचिव स्तर से मांगे गए मंत्वय पर त्वरित प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाए, ताकि उपरोक्त आदेश का फायदा यथाशीघ्र जवानों को उपलब्ध हो।
हजारीबाग : झारखंड में युवाओं को रोजगार नहीं, पलायन ही नसीब
झारखंड में रोजगार की स्थिति बहुत ही चुनौतीपूर्ण है। राज्य के युवाओं को रोजगार के अवसर नहीं मिल पा रहे हैं और यह समस्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। इसके पीछे कई कारण हैं, जिनमें से राज्य में फैला भ्रष्टाचार प्रमुख है।
ये बातें समानता दल के बड़कागांव विधानसभा प्रभारी विकास कुमार ने कहीं। परिसदन में प्रेसवार्ता करते हुए विकास कुमार ने कहा कि राज्य सरकार केवल हसीन सपना दिखाकर राज कर रही है। यहां के युवाओं के हिस्से में केवल पलायन है।
- पंचायत से लेकर प्रखंड और राज्य स्तर तक भ्रष्टाचार का बोलबाला है। रोजगार के अवसर प्रभावित हो रहे हैं। परीक्षाओं में भी भ्रष्टाचार जड़े जमा चुकी है।
- कहा केंद्र सरकार के तर्ज पर रोजगार सृजन करने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, जिनमें मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना प्रमुख हैं।
- इन योजनाओं का लाभ युवाओं तक पहुंचाने में भ्रष्टाचार एक बड़ी बाधा है। इस समस्या का समाधान करने के लिए सरकार को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाने होंगे।
- इसके अलावा, रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए उद्योगों और कृषि क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देना होगा।
ये भी पढ़ें
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।