IRCTC: यात्रियों को बड़ी राहत कुस्तौर-खेमासुली में रेल रोको आंदोलन खत्म, थोड़ी देर में सामान्य होगी रेलसेवा
अनुसूचित जाति का दर्जा दिये जाने की मांग को लेकर 20 सितंबर से आदिवासी कुड़मी सभा अलग-अलग रेलवे स्टेशनों के बीच ट्रैक पर उतर कर प्रदर्शन कर रहा था। इस वजह से हर दिन दर्जनों ट्रेन रद हो रही थी और उनके रूट बदल रहे थे।

जागरण संवाददाता, धनबाद: झारखंड, बहर और बंगाल की ट्रेनें रद होने और लंबी दूरी की ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन से दुश्वारियां झेल रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर। दक्षिण पूर्व रेलवे के कुस्तौर और खेमासुली स्टेशन पर चल रहा रेल रोको आंदोलन समाप्त हो गया है। रेलवे ने थोड़ी देर में पहले की तरह रेल सेवा बहाल करने का एलान कर दिया है। वैसे ट्रेनें जिनका रूट बदल दिया गया था, उन्हें अब पुराने रूट से ही चलाया जाएगा। हालांकि रद की गई सभी ट्रेनें 26 सितंबर से सामान्य रूप से चल सकेंगी। आज भी कुछ रद ट्रेनों को चलाया जाएगा।
अनुसूचित जाति का दर्जा दिये जाने की मांग को लेकर 20 सितंबर से आदिवासी कुड़मी सभा अलग-अलग रेलवे स्टेशनों के बीच ट्रैक पर उतर कर प्रदर्शन कर रहा था। इस वजह से हर दिन दर्जनों ट्रेन रद हो रही थी और उनके रूट बदल रहे थे। आज छठे दिन आंदोलन समाप्त होने से जहां रेल सेवा पहले की रह बहाल होने की घोषणा से यात्रियों को राहत मिली वहीं रेलवे ने भी चैन की सांस ली। छह दिनों के आंदोलन से यात्री आय में रेलवे को करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ा है।
यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना
- 22824 नई दिल्ली - भुवनेश्वर राजधानी अपने निर्धारित मार्ग कोटशीला, मूरी, चांडिल व टाटा के बदले गोमो, आद्रा, मेदिनीपुर व हिजली होकर चलेगी।
- 12375 तांबरम -जसीडीह एक्सप्रेस आज अपने निर्धारित मार्ग से चलेगी।
- 03594 आसनसोल -पुरुलिया मेमू पुरुलिया तक चलेगी।
- 03593 पुरुलिया - आसनसोल मेमू आसनसोल तक चलेगी।
आज रद ट्रेनें
- 13301 धनबाद - टाटा स्वर्णरेखा एक्सप्रेस
- 13301 टाटा - धनबाद स्वर्णरेखा एक्सप्रेस
- 18019 झाड़ग्राम - धनबाद मेमू
- 18020 धनबाद - झाड़ग्राम मेमू
- 18115 गोमो - चक्रधरपुर एक्सप्रेस
- 18116 चक्रधरपुर - गोमो एक्सप्रेस
- 08641 आद्रा - बरकाकाना मेमू
- 08642 बरकाकाना - आद्रा मेमू
- 03595 बोकारो - आसनसोल पैसेंजर
- 03596 आसनसोल - बोकारो पैसेंजर
- 03591 बोकारो - आसनसोल पैसेंजर
- 03592 आसनसोल - बोकारो पैसेंजर
- 03598 आसनसोल - रांची पैसेंजर
- 03597 रांची - आसनसोल पैसेंजर
- 18183 टाटा - दानापुर एक्सप्रेस
- 18184 दानापुर - टाटा एक्सप्रेस
- 08174 टाटा - आसनसोल पैसेंजर
- 08173 आसनसोल - टाटा पैसेंजर
- 08695 बोकारो - रांची पैसेंजर
- 08696 रांची - बोकारो पैसेंजर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।