Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Weather Today: धनबाद में गर्मी से त्राहिमाम, दोपहर में घर से निकलने से बचें; हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी

    Updated: Fri, 05 Apr 2024 12:15 PM (IST)

    Dhanbad Heatwave Alert आज का दिन धनबाद के लिए काफी गर्म रहने वाला है। सुबह से ही पारा बढ़ने का क्रम क्रमश शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक दोपहर में लू चलने की प्रबल संभावना है। सुबह नौ बजे तक धनबाद शहर का तापमान जहां 32 डिग्री था दोपहर तक इसके 40 डिग्री के पास पहुंचने की संभावना है।

    Hero Image
    धनबाद में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी।

    जागरण संवाददाता, धनबाद। Dhanbad Heatwave Alert: शुक्रवार का दिन धनमौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, दोपहर में लू चलने की प्रबल संभावना है। बाद के लिए काफी गर्म रहने वाला है। जबकि सुबह की धूप ही लोगों को चूभ रही है। सुबह आठ बजे के आसपास तेज धूप थी और दिन बढ़ने के साथ ही यह और भी गर्म होती जा रही है। सुबह के नौ बजे के आसपास तो धूप को सहन करना मुश्किल हो रहा था, जबकि दस बजे तक तो यह असहयनीय हो चुकी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    32 डिग्री सेल्सियस पहुंचा सुबह का तापमान

    स्थिति यह है कि लोग अपने काम-काज, स्कूल, काॅलेज के लिए सिर पर गमछा रख और मुंह ढ़क कर बाहर निकल रहे हैं।

    मौसम विभाग के अनुसार सुबह नौ बजे तक धनबाद शहर का तापमान जहां 32 डिग्री था, वहीं महज एक घंटे के बाद यानी सुबह के दस बजे तक यह 36 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि दोपहर दो बजे तक इसके 40 डिग्री के पार पहुंचने का अनुमान है।

    कुछ ऐसा है शहर का हाल

    सुबह सवेरे बरटांड क्षेत्र की बात करें तो यहां की सड़कों के किनारे लगने वाली दुकानें सज चुकी हैं। सभी ने अपने ठेला के ऊपर बड़े आकार का छाता लगाया हुआ है।

    सब्जी बेचने वाली महिलाएं छाता लेकर या फिर स्कार्फ या गमछा से अपने सिर को ढकी हुई हैं। वहीं राह पर पैदल चल रहे लोग भी गमछे से अपना सिर और मुंह ढ़के हुए हैं।

    इतना ही नहीं, बाइक या स्कूटी से चलने वाले लोग भी हेलमेट पहनने के बावजूद भी गमछा से अपने चेहरे को ढ़के हुए थे। जिन स्थायी दुकानों के अंदर तक सूर्य की तेज किरण पहुंच रहीं थी, उन्होंने इससे बचने के लिए पर्दा लगा रखा है।

    सरकारी और निजी कार्यालय खुले हुए हैं। इतनी गर्मी के बावजूद भी लोग अपना काम कर रहे हैं। इधर मौसम विभाग ने दो दिन पूर्व ही लोगों को दोपहर में नहीं निकलने की अपील की है।

    ये भी पढ़ें:

    दुमका सीट पर अब जमकर होगा 'खेला', JMM ने उतारा अपना उम्‍मीदवार; रिश्‍ते में सीता सोरेन के लगते हैं चाचा

    Dhanbad News: प्रेमी के घर प्रेमिका का तांडव, सब्‍बल से की खूब तोड़फोड़, कहा- शादी का झांसा देकर...

    comedy show banner
    comedy show banner