IIT ISM 41st Convocation: दीक्षांत समारोह के दूसरे दिन 1659 छात्रों को मिलेगी डिग्री
आइआइटी आइएसएम के 41वें दीक्षांत समारोह के दूसरे दिन रविवार को 1659 छात्रों को डिग्री मिलेगी। दोनों सत्र में 3637 छात्रों को डिग्री बांटी जा रही है। यह ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, धनबाद : आइआइटी आइएसएम के 41वें दीक्षांत समारोह के दूसरे दिन रविवार को 1659 छात्रों को डिग्री मिलेगी। दोनों सत्र में 3637 छात्रों को डिग्री बांटी जा रही है। यह कार्यक्रम सुबह आठ बजे से पेनमेन आडिटोरियम में होगा। इसमें टाटा स्टील टेक्नोलाजी एंड न्यू बिजनेस मैटेरियल्स के वाइस प्रेसिडेंट डा.देवाशीष भट्टाचार्य मुख्य अतिथि होंगे। डिग्री पाने वालों में पीएचडी, बीई, बीटेक, ड्यूल डिग्री, एमटेक, एमबीए के छात्र शामिल हैं। दोनों सत्र के एक-एक छात्र को प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल और 104 छात्रों को इंस्टीट्यूट गोल्ड मेडल दिया जाएगा। इसमें 2021 सत्र के 55 छात्रों को इंस्टीट्यूट गोल्ड मिलेगा। सत्र 2021 के लिए बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के अजीत कुमार को प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल मिलेगा। अजीत को 9.7 ओजीपीए मिला है। अजीत बीटेक में ओवरआल टापर बने हैं।
किस ब्रांच में कितने छात्रों को मिलेगा मेडल
- बीई : 2021 सत्र में 14 छात्र
- बीटेक : 2021 के लिए 788
- पांच वर्षीय ड्यूल डिग्री : 2021 के लिए 20
- एमटेक-पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम : 2021 में 62
- एमएससी टेक तीन वर्षीय : 2021 में 83
- मास्टर आफ साइंस : 2021 में 119
- एमटेक दो वर्षीय : 2021 में 280
- एमटेक तीन वर्षीय : 2021 में 20
- एमबीए दो वर्षीय : 2021 में 19
- एमबीए तीन वर्षीय : 2021 में 18

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।